पंजाब सरकार ने किया प्रदेश के हर वर्ग का समान विकास: सुंदर शाम अरोड़ा

by

विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने 25.18 लाख रुपए की लागत से भगवान वाल्मीकि चौक व गेट के नवीनीकरण की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 23 दिसंबर:
विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि दुनिया के कोने-कोने में भगवान वाल्मीकि जी की बहुमूल्य देन का प्रसार करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से जो प्रयास किया गया है, शायद ऐसा किसी सरकार ने नहंीं किया है। वे आज जालंधर रोड स्थित सब्जी मंडी के पास 25.18 लाख रुपए की लागत से भगवान वाल्मीकि चौक व घंटा घर के नजदीक भगवान वाल्मीकि जी के नाम पर बने गेट के नवीनीकरण के कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुत ही आस्था के साथ इन दोनों कार्यों के नवीनीकरण की शुरुआत करवाई गई है, जो कि उनकी प्राथमिकता थी। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।
विधायक ने कहा कि करुणा सागर भगवान वाल्मीकि जी संस्कृत भाषा के पितामह थे, जिन्होंने अपनी अमर रचना रामायण के द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस महान महाकाव्य ने लोगों को सदियों तक जीवन का मार्ग सिखाया है। उन्होंने लोगों को भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए उच्च आदर्शों पर चलने के लिए कहा ताकि समाज में शांति, सद्भावना और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाया जा सके।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर लोक हितैषी पहलकदमियों को लागू करते हुए 2 किलोवाट तक के बिजली बिल के बकाए सभी वर्गों के लिए माफ किए जा चुके है। इसके अलावा सभी ग्रामीण पेयजल योजनाओं के लिए मुफ़्त बिजली के फैसले को मंज़ूरी दे कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का पानी का बिल 166 रुपए प्रति माह से कम कर सिर्फ 50 रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 125 वर्ग गज से अधिक प्लॉटों वाले समूह वर्गों के घरेलू कनेक्शनों के लिए पानी के इस्तेमाल की दर घटाकर 50 रुपए प्रति माह कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य सभी वर्गों का समान विकास करना है।
इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश डाबर, फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, पार्षद मुकेश मल सागर, बलविंदर कौर, मंजीत सिंह बिल्लू, प्रधान तरसेम लाल आदिया, लाल चंद भट्टी, विनोद कुमार, जोगिंदर पाल आदिया, रिशु आदिया, सुरिंदर, विपन गब्बर, लेख राज, महिंदर पाल कैपिटल, सागर, दिलीप कुमार, दीपू, यशपाल आदिया, वरिंदर आदिया, मनु पहलवान, दर्शन सिद्धू, रजत आदिया, मनसा राम, हरि राम आदिया, गोल्डी, गोपाल, नरिंदर, चंद्र शेखर, सनी खोसला, कुश आदिया, सोहन लाल आदिया, गौरव गांधी, वरिंदर, राम लाल, शाम पाल, बब्बी, प्रिंस बाबा आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए धरने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा तो नहीं हुआ : संजीव तलवाड़

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत-पाकिस्तान के चलते तनाव के कारण सरहदी प्रदेश पंजाब के जितने भी डैम जा रिजर्वॉयर हैं दुश्मन के निशाने पर रहते हैं इसलिए सरकार इनकी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखती है...
article-image
पंजाब

भारतीय डाक सेवा भारत सरकार तथा कॉमर्स एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सुन्नी में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला: राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में वित्तीय साक्षरता विषय पर व्याख्यान किया गया। इसका आयोजन भारतीय डाक सेवा भारत सरकार तथा कॉमर्स एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस आयोजन...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज की फुटबॉल टीम फुटबॉल टूर्नामेंट की बनी चैंपियन

गढ़शंकर   :   बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की फुटबॉल टीम ने फुटबॉल टूर्नामेंट में 5 टीमों को हराकर पहला स्थान हासिल किया है। खालसा कॉलेज माहिलपुर में आयोजित संत बाबा हरि सिंह मेमोरियल...
पंजाब

पंजाब सरकार ने चार सालों में चुनाव पत्र के 85 प्रतिशत वायदे किए पूरे, 50 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे 7 वर्किंग वूमैन होस्टल, 11 करोड़ रुपए जारी : अरुणा चौधरी

होशियारपुर :  पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने आज यहां कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अपने चुनाव पत्र में किये वायदों में से 85 प्रतिशत वायदे पूरे कर...
Translate »
error: Content is protected !!