दो युवकों की मौत,गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड पर बस और बाइक की टक्कर में

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर पंजाब रोडवेज की बस से टक्कर होने के कारण बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मिरतको के शवों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में पोस्टमार्टम के रखवा दिया है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना साढे साथ बजे के आसपास हुई। पंजाब रोडवेज होशियारपुर डिपू की बस पब 07 बीकियो 3824 चंडीगढ़ से होशियारपुर जा रही थी और जब यह बस पनाम गांव के पास रिलायंस पैट्रोल पंप के पास पहुंची तो गढ़शंकर साइड से आ रही स्प्लेंडर बाइक नंबर पब 07 एडी 0562 इससे टकरा गई। जिसके चलते बाइक सवार दोनो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 28 वर्षीय लखवीर सिंह पुत्र तरसेम लाल और पीछे बैठा 28 वर्षीय गुरदीप सिंह उर्फ पम्मा पुत्र जोगिंदर सिंह वासी चक्क गुरु के रहने वाले थे। गढ़शंकर पुलिस द्वारा घटनास्थल से दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया गया है और दोनो वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। बस चालक और कंडक्टर घटनास्थल से फरार हो गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*डेरा बाबा जी के दो गुता वालों की याद में ठंडे मीठे जल की लगाई छबील

यह छबील मुख्य सेवादार बाबा बाल किशन आनंद के नेतृत्व में समस्त संगत के सहयोग से लगाई गई। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा डेरा बाबा जी के दो गुता वालों की याद को समर्पित वार्षिक ठंडे मीठे...
article-image
पंजाब

खरड़ में AAP का बड़ा दांव! परमिंदर गोल्डी बने हलका इंचार्ज….अनमोल गगन मान हैं मौजूदा विधायक

CM भगवंत मान की लोक मिलनी वाले दिन जारी हुआ नियुक्ति आदेश, गोल्डी मंच पर CM और सांसद मालविंदर कंग के साथ दिखे खरड़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के खरड़ विधानसभा हलके में...
Translate »
error: Content is protected !!