पंजाब यूनिवर्सिटी प्रधान : डॉक्यूमेंट में उनका एडमिशन 17 अक्तूबर वाला चल रहा है। जबकि 12 अक्तूबर को स्टूडेंट्स काउंसिल के नॉमिनेशन हुए थे फाइल

by

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) के प्रेसिडेंट आयुष खटकड़ के एडमिशन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसके लिए भाजपा की स्टूडेंट पार्टी एबीवीपी और कांग्रेस की स्टूडेंट पार्टी एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के गेट यूआईएलएस के विरोध में प्रदर्शन किया। आयुष के एडमिशन में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए स्टूडेंट पार्टियां यूआईएलएस की चेयरपर्सन के इस्तीफे तक की मांग कर रहे हैं। आरोप लगाया गया कि आयुष का एडमिशन यूआईएलएस ने 2 बार दिखाया है। वहीं डॉक्यूमेंट में उनका एडमिशन 17 अक्तूबर वाला चल रहा है। जबकि 12 अक्तूबर को स्टूडेंट्स काउंसिल के नॉमिनेशन फाइल हुए थे। ऐसे में आयुष स्टूडेंट्स काउंसिल के चुनावों के लिए योग्य ही नहीं थे। कहा गया है कि कैटेगरी की सीटों को डी-रिजर्व भी नहीं किया गया था। जानकारी के मुताबिक यूआईएलएस में आयुष का एडमिशन एडवोकेट कोटा में हुआ है। आयुष का एडमिशन जनरल कैटेगरी में हुआ है जबकि एससी कोटे की सीटों को डी-रिजर्व बाद में किया गया था। वहीं दूसरी ओर यूआईएलएस विभाग का कहना है कि पहले आयुष का एडमिशन एडवोकेट कोटे में हुआ था। वहीं बाद में सीट खाली होने पर फ्रेश लॉ ग्रेजुएट में आया। ऐसे में दोनों लिस्ट में उनका नाम दिख रहा है। बता दें कि आप की स्टूडेंट पार्टी छात्र युवा संघर्ष समिति पहली बार पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स काउंसिल के चुनावों में खड़ी हुई थी। सिर्फ प्रेसिडेंट की पोस्ट के लिए इसने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

– भाजपा ने मामले में बताई आप और यूनिवर्सिटी प्रशासन की मिलीभगत

एबीवीपी नेता हरीश गुज्जर ने आरोप लगाया कि यह यूनिवर्सिटी प्रशासन, यूआईएलएस चेयरपर्सन और आम आदमी पार्टी की मिलीभगत है। यूनिवर्सिटी में फर्जी एडमिशन का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाया गया कि आयुष का फर्जी एडमिशन करवा कर उसे चुनाव लड़वाया गया। मांग की गई कि इस एडमिशन की जांच हो और फिर से काउंसलिंग की जाए। इसके अलावा चेयरपर्सन को अपनी कुर्सी से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं गलत तरीके से एडमिशन के बाद प्रेसिडेंट बने आयुष खटकड़ को अपनी कुर्सी से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं एनएसयूआई नेता ने कहा कि यूआईएलएस में पहले 7 तारीख को एडमिशन हुआ था और उसके बाद 17 तारीख को एडमिशन हुआ। अगर 7 तारीख को आयुष खटकड़ का एडमिशन हो गया था तो 17 तारीख को एडमिशन की क्या जरूरत पड़ी थी। अब आयुष की 17 तारीख वाली एडमिशन चल रही है। वहीं स्टूडेंट चुनावों को लेकर नॉमिनेशन 12 तारीख को हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*नगरोटा में 1 करोड़ 79 लाख से बनेगा विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय*

एएम नाथ। नगरोटा 5 अप्रैल :  नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में शुरू से ही विकास को प्राथमिकता दी जाती है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जी.एस बाली की कार्यशैली और उनके विजन के चलते यहां आज उत्कृष्ट संस्थानों...
article-image
पंजाब

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में नवनिर्मित सीढ़ियों का किया उद्घाटन :

होशियारपुर, 14 अक्तूबर :   केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने आज दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में एम.पी लैड योजना के तहत 15 लाख रुपये की लागत से बनी सीढ़ियों का उद्घाटन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जाट समुदाय से संबंधित 18 वीं लोकसभा के नवानिर्वाचित सांसदों व राज्य सभा के सांसदों के लिए अभिनंदन समारोह का अखिल भारतीय जाट महासभा दुारा किया आयोजित

नई दिल्ली । अखिल भारतीय जाट महासभा दुारा जाट समुदाय से संबंधित 18 वीं लोकसभा के नवानिर्वाचित सांसदों व राज्य सभा के सांसदों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन अखिल भारतीय जाट महासभा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

NIA ने लौरेंस बिश्नोई के पंजाब-हरियाणा में छापेमारी से जुड़े ठिकाने पर की रेड

चंडीगढ़   : देश में आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर गठजोड़ का भंडाफोड़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 32 स्थानों पर...
Translate »
error: Content is protected !!