कर्नल बाठ से मारपीट मामला : हाई कोर्ट सख्त, IPS अधिकारी को किया तलब

by

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम के प्रमुख आईपीएस अधिकारी को तलब करते हुए बुधवार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।

यह आदेश सेना के कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाठ की याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस राजेश भारद्वाज की एकल पीठ ने पारित किए।

कर्नल बाठ ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों द्वारा उनके साथ की गई कथित मारपीट के मामले में जांच कर रही एसआईटी निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही और आरोपित पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने अदालत से यह मांग भी की है कि इस मामले की जांच या तो केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपी जाए या फिर चंडीगढ़ पुलिस के किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी को, जो अदालत की निगरानी में निष्पक्ष जांच कर सके।

कर्नल बाठ ने कहा कि इस मामले में पहले हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस से जांच का अधिकार छीनकर चंडीगढ़ पुलिस को सौंपा था, लेकिन अब चंडीगढ़ पुलिस खुद आरोपित अधिकारियों को सुरक्षा कवच प्रदान कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि एफआईआर दर्ज हुए साढ़े तीन महीने बीत चुके हैं और जांच ट्रांसफर हुए तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन आज तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही उन्हें जांच में शामिल किया गया।

याचिका में कहा गया कि जब आरोपी इंस्पेक्टर रौनी सिंह की जमानत याचिका हाई कोर्ट में लगी थी, तब अदालत ने जांच अधिकारी से स्पष्ट पूछा था कि यदि याचिका खारिज होती है तो क्या आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। जांच अधिकारी ने हां में उत्तर दिया था, लेकिन उसके बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कर्नल बाठ, जो वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं, ने अपने साथ हुई घटना को पुलिस की अत्यधिक क्रूरता, अहंकार और अमानवीय व्यवहार का उदाहरण बताया और कहा कि यह घटना दिखाती है कि कैसे कानून के रक्षक स्वयं कानून तोड़ने वाले बन गए हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के दबाव में चंडीगढ़ पुलिस निष्पक्ष जांच से कतरा रही है। हाई कोर्ट ने याचिका पर चंडीगढ़ प्रशासन सहित चंडीगढ़ के डीजीपी और पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब तलब भी किया हे।

कोर्ट ने 16 जुलाई को अगली सुनवाई पर इस मामले की जांच कर रहे एसएसपी को रिपोर्ट के साथ हाइ कोर्ट में पेश होने के दिए आदेश भी दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब बुधवार को होगी। ज्ञात रहे कि बाठ की याचिका पर ही हाई कोर्ट ने मामले मामले की सुनवाई चंडीगढ़ पुलिस को सौंपी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लापता नाबालिग लड़की ऋषिकेश से मिली : नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का उत्तर प्रदेश का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरोली : लापता नाबालिग लड़की को हरोली पुलिस ने उत्तराखंड के ऋषिकेश से बरामद कर उसके साथ पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर हरोली थाना ले आई है। लड़की 6 दिन से लापता थी। आरोपी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 184 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की : नादौन में 8-लेन स्विमिंग पूल और शूटिंग रेंज सुविधा वाला बहुद्देश्यीय खेल परिसर का निर्माण

रोहित भदसाली। हमीरपुर ; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर में 184 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने नादौन क्षेत्र के खरीड़ी में 65...
article-image
पंजाब

District and Sessions Judge Rajinder

Awareness provided on drug de-addiction and legal rights under “Youth Against Drugs” campaign preparations Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Dec.5 : District and Sessions Judge-cum-Chairman of the District Legal Services Authority (DLSA), Rajinder Aggarwal, along with...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब का युवक 59.89 ग्राम चिट्टे के साथ चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर गिरफ्तार : सुंदरनगर थाना में मामला दर्ज

सुंदरनगर । चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर मंडी पुलिस के विशेष जांच दल द्वारा पंजाब निजी वोल्वो बस सवार युवक को 59.89 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की...
Translate »
error: Content is protected !!