दो संदिग्ध गिरफ्तार : सात किलोग्राम हेरोइन और पांच पिस्तौल बरामद

by

चंडीगढ़, 17 जुलाई :  पंजाब पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात किलोग्राम हेरोइन और पांच पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”मादक पदार्थ की तस्करी को बड़ा झटका ! अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया, सात किलोग्राम हेरोइन, पांच पिस्तौल, पांच कारतूस और पांच मैगजीन बरामद की, जिससे सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी का नेटवर्क बाधित हुआ।’  उन्होंने कहा, ”जांच में पाकिस्तान से संबंध का पता चला है। शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल 18 और डीजल 35 रुपए प्रति लीटर हो सकता महंगा : बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं दाम,

नई दिल्ली : बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है। यूएस-ईरान के बीच चल रहे विवाद का असर...
article-image
पंजाब

चुनावी के बीच फायरिंग….AAP उम्मीदवार सहित दो को लगी गोली : घायलों से मिले मंत्री लालजीत भुल्लर

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में भिंडीसैदा चुनावों की गहमा-गहमी के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में आम आदमी पार्टी (आप) नेता सहित चार घायल हो गए। घायलों में दो...
Translate »
error: Content is protected !!