पावरकॉम कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश का आंदोलन 24 जुलाई तक बढ़ाया

by

गढ़शंकर, 23 जुलाई  टेक्निकल सर्विसेज यूनियन (भंगल), सांझा फोरम और एकता मंच के आह्वान पर मंडल गढ़शंकर के अधीन शहरी, ग्रामीण तथा मंडल गढ़शंकर कार्यालयों के समस्त तकनीकी एवं क्लेरिकल कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश का आंदोलन 23 और 24 जुलाई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे पहले कर्मचारियों ने 21 और 22 जुलाई को सामूहिक अवकाश लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया था।
कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो संघर्ष को अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान मुख्य वक्ताओं अमरीक सिंह सहोता, हरजिंदर सिंह, मनजीत सिंह, राम अवतार, कमलजीत सिंह, सचिन कपूर, माखन सिंह, राजेश कुमार, गगनदीप सिंह, कमल किशोर, सागर, सज्जन कुमार, संदीप सिंह, कुलदीप सिंह, निरीक्षा देवी, रुपिंदर कौर सहित अन्य कर्मचारियों और पेंशनर नेता मंडल प्रधान कमल देव ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने मांग पत्र के अनुसार कर्मचारियों की मांगों को जल्द स्वीकार करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पावरकॉम प्रबंधन और पंजाब सरकार जिम्मेदार होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Student Tajvir Singh won bronze

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.9 : In the 45th Sub Junior Juddo Championship organized by Punjab Juddo Association in Fazilka, student Tejvir Singh son of Kuldeep Singh of Dagana Kalan School secured third position and won bronze medal,...
article-image
पंजाब

कांवड़ियों का गढ़शंकर पहुंचने पर, भाजपा नेता निमिषा मेहता ने भी फूल वर्षों कर किया स्वागत

गढ़शंकर, 16 जुलाई : रविवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवडिय़ों का गढ़शंकरवासियों द्वारा जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों का बगवाई गांव में पहुंचने पर...
article-image
पंजाब

किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए महिलाओं का जत्था दिल्ली के लिए रवाना

प्रोफेसर बिक्कर सिंह ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना गढ़शंकर- कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सरहदों पर चल रहे किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए जनवादी स्त्री सभा की अगुवाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने की खुदकुशी : IAS पत्नी सीएम के साथ जापान दौरे पर

चंडीगढ़ : हरियाणा के एडीजीपी रैंक के सीनियर पुलिस अधिकारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उनके घर में ही उनका शव पाया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर...
Translate »
error: Content is protected !!