दो साल की मासूम से रेप फिर हत्या : दरिंदे को अब मिलेगी फांसी, राष्ट्रपति मुर्मू ने ठुकराई दया याचिका

by

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र में 2012 में दो वर्षीय बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के दोषी व्यक्ति की दया याचिका खारिज कर दी है. 25 जुलाई, 2022 को पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति द्वारा खारिज की गई यह तीसरी दया याचिका है।

जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने 3 अक्टूबर, 2019 को आरोपी रवि अशोक घुमारे को दी गई मौत की सजा को बरकरार रखा था. इस दौरान कोर्ट ने कहा था कि रवि अशोक घुमारे का अपनी कामुक इच्छाओं पर कोई नियंत्रण नहीं था और उसने अपनी यौन भूख को शांत करने के लिए सभी प्राकृतिक, सामाजिक और कानूनी सीमाओं को पार कर लिया था।

तीन जजों की बेंच ने फैसले में क्या कहा

अपने फैसले में,जस्टिस सूर्यकांत (जो अब भारत के मुख्य न्यायाधीश हैं) की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने 2:1 के बहुमत से कहा कि उस व्यक्ति ने एक ऐसे जीवन को निर्दयतापूर्वक समाप्त कर दिया जो अभी खिलना बाकी था. बेंच ने ये भी कहा था कि दो वर्षीय बच्ची के साथ अप्राकृतिक अपराध करने का उसका कृत्य एक घिनौनी और विकृत मानसिकता को दर्शाता है, जो क्रूरता की एक भयावह कहानी प्रस्तुत करता है।

2 साल की बच्ची के साथ रेप

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, घुमारे की दया याचिका को राष्ट्रपति ने 6 नवंबर, 2025 को खारिज कर दिया था. यह देखते हुए कि पीड़िता केवल दो वर्ष की बच्ची थी, जिसे अपीलकर्ता (रवि) ने अगवा किया और जाहिर तौर पर चार से पांच घंटे तक उसके साथ तब तक दुर्व्यवहार किया जब तक उसकी मृत्यु नहीं हो गई।

आरोपी ने की हदें पार

जस्टिस सूर्यकांत ने अपने और (अब सेवानिवृत्त) जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन के लिए फैसला लिखते हुए कहा था, अपीलकर्ता जिसका अपनी कामुक इच्छाओं पर कोई नियंत्रण नहीं था, ने अपनी यौन भूख मिटाने के लिए सभी प्राकृतिक, सामाजिक और कानूनी सीमाओं को पार कर दिया. उसने एक ऐसे जीवन को निर्दयता से समाप्त कर दिया जो अभी खिलना बाकी था।

बहुमत के फैसले में कहा गया है कि अपीलकर्ता ने बच्चे को पिता तुल्य प्रेम, स्नेह और समाज की बुराइयों से सुरक्षा देने के बजाय, उसे वासना का शिकार बना दिया. इसके साथ ही फैसले में ये भी कहा गया कि यह विश्वासघात का मामला है, और सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंची है. दो साल की बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध एक गंदी और विकृत मानसिकता को दर्शाता है।

2012 को हुई थी घटना

अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 6 मार्च, 2012 को महाराष्ट्र के जालना शहर के इंदिरा नगर इलाके में हुई थी. रवि अशोक घुमारे ने पीड़िता को चॉकलेट का लालच दिया था. जिसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया जिससे एक 2 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई।

आरोपी को सुनाई मौत की सजा

निचली अदालत ने रवि अशोक को दोषी ठहराया था और 16 सितंबर, 2015 को मौत की सजा सुनाई थी. उसकी मौत की सजा को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जनवरी 2016 में बरकरार रखा था. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उसकी दया याचिका को खारिज कर दिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

NGT ने पंजाब सरकार को लगाया 1026 करोड़ जुर्माना : पिछले आदेश की अनुपालना न होने पर मुख्य सचिव को नोटिस

चंडीगढ़: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT ) ने अपने हाल ही के आदेश में ठोस कचरे के निस्तारण उसके प्रबंधन और सीवरेज व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए उचित कदम उठाने में विफल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने सेक्टर-35 और सेक्टर-43 में लगाई शीतल छबील, श्रद्धालुओं को बांटी ठंडक और सेवा की मिसाल

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 28 जून : भीषण गर्मी के बीच समाज सेवा और मानवता का संदेश देते हुए बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सेक्टर-43, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-35 एवं सेक्टर-43 की मुख्य सड़कों पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना IELTS के UK स्टडी वीज़ा से बहुत अच्छे रिज़ल्ट मिल रहे : कंवर अरोड़ा

नवांशहर :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि UK लगातार बिना IELTS या PTE के वीज़ा दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिन स्टूडेंट्स ने किसी भी बोर्ड जैसे पंजाब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटे बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

पट्टा मेहलोग, 28 जून (तारा) : स्वास्थ्य खंड चंडी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठाड में पल्स पोलियो अभियान के तहत क्षेत्र के 0 से 5 साल तक के छोटे बच्चों को पल्स पोलियो...
Translate »
error: Content is protected !!