हरभजन मेहमी ने अपने पोत्रे के जन्मदिन की खुशी में सरकारी स्कूल को विद्युत वाटर कूलर तथा पंखे भेंट किये 

by

गढ़शंकर, 19 जुलाई : वैद्य हरभज मेहमी द्वारा अपने पोत्रे योहान मेहमी पुत्र जसप्रीत मेहमी ऑस्ट्रेलिया के जन्मदिन की खुशी में गांव खानपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल को विद्युत वोल्टास कंपनी का वाटर कूलर तथा सरकारी मिडल स्कूल को दो छत वाले पंखे भेंट कियै और बच्चों के संग बैठकर वैद्य हरभज सिंह मेहमी ने साथियों समेत अपने पोत्रे का जन्मदिन मनाया और खुशियाँ सांझा की। इस मौके सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी डिप्टी स्पीकर  विधानसभा पंजाब पहुंचे। उनके साथ उनके ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी भी उपस्थित थे। साथ ही आयुर्वैदिक प्रैक्टिशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर गढ़शंकर के सभी साथी उपस्थित हुए और सभी ने वैद्या हरभजन मेहमी को बधाइयां दी और इस शुभ अवसर पर किए गए विलक्षण कार्य के लिए प्रशंसा की। इस अवसर पर पर्यावरण को शुद्ध रखने हेतु स्कूल में पौधे भी लगाए गए। इस अवसर पर वैद्य जोगिंदर सिंह, वैद्य कृष्ण बद्धन,  वैद्य हरभजन सिंह सरपंच,  वैद्य रामलाल सरपंच हाजीपुर, वैद्य अश्विनी गोलेवाल, वैद्य कृष्ण, वैद्य  मनप्रीत सूद, वैद्य सुरेश विज, वैद्य बलविंदर सिंह, वैद्य कश्मीर सिंह, वैद्य कुलदीप सिंह, वैद्य महेंद्र पाल, वैद्य अजमेर सिंह, वैद्य ओंकारनाथ, नैनवां गांव के सरपंच गुरजीत कौर तथा अमरजीत सिंह कोच फैक्ट्री कपूरथला, समूह नगर पंचायत तथा गांव वासियों ने वैद्य मेहमी को बधाइयां दी। इस मौके राजकुमार शेखोवल साबका सरपंच, मोहन सिंह, सतपाल पंच, राजरानी व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो साल में ही लोग ‘आप’ से ऊब चुके : शिअद ने मतदाताओं का भरोसा खो दिया हैं – प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़ : देशभर में सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण का चुनाव हो चुका है। पंजाब की सभी सीटों पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। इसके मद्देनजर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने चंडीगढ़–दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को मथुरा–वृंदावन तक विस्तारित करने की मांग उठाई

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 15 जून। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और रेल संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने केंद्रीय रेल राज्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में ISI की बड़ी साजिश नाकाम! शहजाद भट्टी गैंग के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, 300 से ज्यादा संदिग्ध राउंडअप

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है. सूत्रों के मुताबिक, बीती रात से शुरू हुए पैन इंडिया ऑपरेशन में Delhi Police,...
article-image
पंजाब

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

गढ़शंकर: हिंदी फिल्म भवाई (रावण लीला) जो 1 अक्टूबर को रिलीज होगी, पर सीता माता के गलत चरित्र को चित्रित करके हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है लगाते...
Translate »
error: Content is protected !!