द्रंग और सदर विधानसभा क्षेत्र को 46.82 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं की मुख्यमंत्री ने दी सौगात

by
एएम नाथ। मंडी:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के द्रंग और सदर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 46.82 करोड़ रुपये लागत की 9 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘अपना पुस्तकालय’ कार्यक्रम के तहत नेरचौक और पधर में एक-एक पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 5.28 करोड़ रुपये की लागत से सब मार्केट यार्ड, टकोली के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्य, मंडी-कमांद-कटौला-बजौरा सड़क पर कमांद में उहल नदी पर 12.44 करोड़ रुपये लागत से निर्मित पुल का उद्घाटन किया।
उन्होंने क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला मंडी में 1.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डीएनए ब्लॉक का लोकार्पण किया। उन्होंने मंडी से बीर-लाग तथा बाड़ी-गुमाणु सड़क पर 2.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गरूड़ नाला एवं गणपति नाला डबल लेन पुल तथा रंधाड़ा से अलाथु वाया चचोला सड़क पर 3.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल और मंडी में 3.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खंड विकास कार्यालय भवन का उद्घाटन भी किया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्वकर्मा मंदिर मंडी के पास 1.55 करोड़ रुपये की लागत से भू-स्खलन शमन कार्यों, वल्लभ राजकीय डिग्री कॉलेज मंडी के विभिन्न खंडों में 12 करोड़ रुपये की लागत से भूकंप रेट्रोफिटिंग के कार्य तथा 5.18 करोड़ रुपये की लागत केे सिक्कन मठ से कसान वाया मोरेगालू सड़क का शिलान्यास किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए विकास खण्ड सोलन में द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान

सोलन:  सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने की कृषि विभाग ने शुरू की कवायद : ‘आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम’ के सम्पूर्णता अभियान के तहत 30 सितम्बर तक चलेगा अभियान–डॉ. कुलदीप धीमान

एएम नाथ। चंबा, 10 जुलाई ‘आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम’ के सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत विभागीय मानक संकेतकों में परिपूर्णता हासिल को लेकर चंबा ज़िला में कृषि विभाग ने किसानों के खेत- खलिहानों की निशुल्क मिट्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जाट महासभा रष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली , 11 नवंबर : अखिल भारतीय जाट महासभा रष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़े कदम : 2156 चालान, 1 करोड़ 54 लाख 64 हजार 670 रुपए जुर्माना, 563 मामले न्यायालय में पेश, 101 वाहन जब्त : डीजीपी संजय कुंडू

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को दी जा रही सर्वोच्च प्राथमिकता-डीजीपी संजय कुंडू ऊना, 26 मई – हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेश में अवैध खनन तथा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़े कदम उठा...
Translate »
error: Content is protected !!