द्रुग (डंढेरा) गांव के हवलदार संजीव कुमार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

by

विधायक किशोरी लाल ने व्यक्त की गहरी संवेदनाएं

एएम नाथ। बैजनाथ :  उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत द्रुग (डंढेरा) गांव निवासी 40 वर्षीय हवलदार संजीव कुमार का गत 07 दिसंबर को बीमारी के कारण दुःखद निधन हो गया था। आज मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा जहां पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।


इस अवसर पर विधायक बैजनाथ किशोरी लाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने हवलदार संजीव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकग्रस्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने परिवार को इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि हवलदार संजीव कुमार जैसे वीर सैनिक राष्ट्र की शान होते हैं। देश की रक्षा के लिए समर्पित उनका त्याग और कर्तव्यनिष्ठा सदैव इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगी। समाज और आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को हमेशा गर्व के साथ स्मरण करेंगी।


उन्होंने शोकाकुल परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं प्राथमिकता के साथ पूरी करवाई जाएंगी ताकि परिवार को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के सम्मान और सहयोग के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।


हवलदार संजीव कुमार भारतीय सेना की 13 डोगरा यूनिट कर्नाटक में तैनात थे और उन्होंने देश सेवा में 21 वर्षों का उत्कृष्ट व सम्मानजनक कार्यकाल पूरा किया था। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और सेवाभाव को सदैव याद किया जाएगा। उनके असमय निधन से समूचे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। हवलदार संजीव कुमार अपने पीछे पत्नी तथा एक 8 वर्षीय तथा एक 5 वर्षीय पुत्र छोड़ गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला के लिए बनेगा व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान : डीसी ने संबंधित विभागों को 26 मार्च तक प्रस्ताव सौंपने के दिए निर्देश

ऊना, 21 मार्च। ऊना जिला के लिए एक व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान बनाया जाएगा। इसमें सड़कों को सुरक्षित तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने को लेकर कार्ययोजना होगी। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC कार्यालय परिसर चंबा में एसडीएम व सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने दिलवाई शपथ

एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में मताधिकार का प्रयोग करने वारे एक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रशासन चंबा के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा कार्यालय परिसर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*चार हजार के करीब छात्र परीक्षा में लेंगे भाग : कांगड़ा जिला में 13 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा : एडीसी

*परीक्षा के संचालन के लिए केंद्र अधीक्षकों को दिए जरूरी टिप्स* एएम नाथ। धर्मशाला 01 मई। नीट की परीक्षा चार मई को कांगड़ा जिला के 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी इसमें चार हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दीपावली पर्व के दौरान जन सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जारी किए निर्देश

एएम नाथ। चंबा : दीपावली पर्व के दौरान जन सुरक्षा के दृष्टिगत आतिशबाजी से किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक...
Translate »
error: Content is protected !!