धंगोटा स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक ने बच्चों से की अपील : प्रतिस्पर्धा के युग में सफलता के लिए करें कड़ी मेहनत: इंद्र दत्त लखनपाल

by
बिझड़ी 26 दिसंबर। शहीद दीप चंद राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंगोटा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया, जिसमें विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे कड़ी स्पर्धा के इस युग में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
बरसात के सीजन में भीषण आपदा से हुए नुक्सान की चर्चा करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपये का पैकेज जारी किया है। सरकार ने राहत मैनुअल में बदलाव करके मुआवजे की राशि में कई गुणा वृद्धि की है। विधायक ने बताया कि किन्हीं कारणों से छूटे परिवारों को भी सरकार मुआवजा देगी। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के छूटे आपदा प्रभावित परिवारों के नुक्सान का आकलन करके इनकी रिपोर्ट अतिशीघ्र प्रेषित करें, ताकि इन्हें भी मुआवजे की राशि जारी की जा सके।
इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि ढटवाल क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि धंगोटा क्षेत्र की पेयजल योजना का कार्य जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। कोटला में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन का कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा बिझड़ी में अस्पताल भवन और ब्लॉक के भवन के लिए करोड़ों रुपये के प्राक्कलन बनाए गए हैं। इन सभी कार्यों के शिलान्यास एवं उदघाटन करने के लिए मुख्यमंत्री बड़सर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओपीएस बहाल करके प्रदेश के कर्मचारियों को बहुत बड़ी सौगात दी है। बेरोजगार युवाआंे के लिए ई-टैक्सी योजना आरंभ की गई है। बेसहारा बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना चलाई गई है। सरकारी स्कूलों की कायाकल्प के लिए भी दीर्घकालीन योजना बनाई गई है। इस अवसर पर इंद्र दत्त लखनपाल ने स्कूल को अपनी निधि से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र राणा, ग्राम पंचायत भैल के प्रधान प्रेम चंद, धंगोटा की प्रधान प्रोमिला देवी, संयुक्त सचिव रमेश शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य सुरजीत सिंह, विनोद कुमार, पूर्व प्रधान सुनीता देवी, आशा देवी, पूर्व उपप्रधान धनीराम, कोहडरा के उपप्रधान संदीप कुमार, केवल शर्मा, तरसेम सिंह, योगराज कालिया, संजय पटियाल, शेर सिंह, जगदीश ठाकुर, शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने ट्रिपल आईटी के छात्रों को दी प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना की जानकारी

ऊना – एडीसी ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) सलोह के छात्रों को प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के बारे में जानकारी दी। संवाद कार्यक्रम में एडीसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिवसेना (यूबीटी) चीफ ने परिणाम सामने आने के बाद अपनी रणनीति बदली : इंडिया गठबंधन की आज शाम दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद छोटे सहयोगी दलों की निकल पड़ी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, टीडीपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष का थीम “परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय”: विश्व जनसंख्या दिवस पर आरएच ऊना में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

ऊना, 11 जुलाई: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में आज विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डाॅ मंजू बहल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीकांत शर्मा हिमाचल भाजपा प्रभारी बरकरार, दर्शना सिंह नई सह-प्रभारी नियुक्त : भाजपा विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी

एएम नाथ। शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में कई अहम नियुक्तियां करते हुए हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा को प्रभारी पद पर बरकरार रखा है। वहीं, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!