धमकी भरी ईमेल के बाद पुलिस मुख्यालय ने आईबी और एनआईए से को लिखा पत्र

by
 एएम नाथ। शिमला : शिमला में प्रदेश के मुख्य सचिव के दफ्तर और उपायुक्त कार्यालय मंडी को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने केंद्रीय एजेंसी को पत्र लिखा है। इसमें आईबी और एनआईए से सहयोग मांगा गया है।
मुख्य सचिव को यह धमकी तहव्वुर राणा के नाम से ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। प्रदेश सरकार यह पता लगा रही है कि इसके पीछे कोई और तो नहीं है। मामले का पता लगाने के लिए हिमाचल से सीआईडी की एक टीम बाहर भेजी गई है। हालांकि, इस तरह की धमकियां अन्य राज्यों के नेताओं को भी दी गई हैं। इस मेल के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है। हिमाचल की सीआईडी इस मामले को देख रही है। पुलिस मुख्यालय लगातार सीआईडी से इस मामले को लेकर अपडेट ले रहा है।
        जिला मंडी के उपायुक्त कार्यालय के बाद मुख्य सचिव को धमकी भरा ईमेल आने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। सचिवालय में चौकसी बढ़ाई गई है। प्रवेश द्वार पर लोगों को जांच के बाद ही सचिवालय में प्रवेश करने दिया जा रहा है। बाहरी राज्यों के साथ लगते हिमाचल के बार्डर एरिया पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी दी है। आने जाने वालों पर सीआईडी पूरी नजर बनाए हुए है। गाड़ियों की चेकिंग के बाद ही लोगों को हिमाचल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से इस मामले को लेकर संपर्क किया गया है। हिमाचल की सीआईडी इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही सच्चाई लोगों के सामने आएगी। हिमाचल पुलिस अलर्ट पर है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक दिहाड़ीदार को लगभग 1500 रुपये की मासिक वृद्धि सुनिश्चित होगी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की शिमला–मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लेक्चरर मनोज कुमार बंगा को एनसीसी में द्वितीय अधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली

गढ़शंकर, 18 फरवरी: गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह के कामर्स लेक्चरर मनोज कुमार बंगा को राष्ट्रीय शिक्षा संकाय (एनसीसी) में द्वितीय अधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली है। यह सम्मान उनकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

या तो आरोपी को गोली मार दो, या फिर मुझे’ : महू में हमले की शिकार आर्मी अफसर की फीमेल फ्रेंड ने क्यों की ये डिमांड

मध्य प्रदेश के महू में सेना के 2 ट्रेनी अफसरों से मारपीट और उसकी दोस्त के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 10 सितंबर रात करीब ढाई बजे की है. दो ट्रेनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 64 पदों के लिए आवेदन 2 सितंबर तक

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाडी श्री धर्म वीर ने बताया कि उपमण्डल भटियात के अन्तर्गत आंगनवाडी केन्द्रो में 10 आंगनवाडी कार्यकर्ता और 28 आंगनवाडी सहायिका व आंगनवाडी केन्द्र 2/4 बकलोह...
Translate »
error: Content is protected !!