पुलिस कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार : 46 लाख हवाला राशि बरामद

by
अमृतसर :  अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने दो हवाला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 46 लाख 91 हजार की हवाला राशि भी बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात है।
पकड़े गए आरोपियों का नाम हरमीत निवासी सदर क्वार्टर और नवजोत सिंह है। इनमें से आरोपी नवजोत सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।  पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना शाखा पुलिस की ओर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उस आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके कुछ अन्य साथियों को पकड़ा गया, जिसके बाद इसी नेटवर्क को आगे बढ़ाते हुए अब उक्त दोनों आरोपियों को हवाला राशि के साथ पकड़ा गया है। यह आरोपी अमेरिका में रह रहे तस्कर गोपी चौगावां ओर जोबन कालेर, जो कि अमृतसर के ही रहने वाले है, उन दोनों के इशारे पर काम कर रहे था।
               पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी वाया दुबई, पाकिस्तान से नशा ओर हथियारों की तस्करी करवाते और उसके बदले में इसी रूट से हवाला राशि का आदान प्रदान किया जा रहा था। हवाला राशि का आदान प्रदान करने के लिए 10 रुपए के नोट का ही इस्तेमाल किया जाता था। फिलहाल इन दोनों आरोपियों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है ताकि और भी रिकवरी हो सके और इनके और भी साथियों को पकड़ा जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गोलियां जोन पर गिणती पूरी होने के बावजूद देर रात तक नतीजे घोषित न करने पर गुस्साए कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन करने के बाद किया गया नतीजा घोषित

गढ़शंकर : कल शाम को गढ़शंकर पंचायत समिति की गोलियां जोन पर गिणती पूरी होने के बावजूद देर रात तक नतीजे घोषित न करने पर गुस्साए कांग्रेसियों ने काउंटिंग सेंटर खालसा कालेज के परिसर...
article-image
पंजाब

नगर पंचायत माहलपुर के आगामी चुनावों को लेकर आप वालंटियरों की बैठक

गढ़शंकर : नगर पंचायत माहलपुर के आगामी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी के वालंटियरों की बैठक हलका विधायक जय किशन रौड़ी के निर्देशानुसार माहलपुर रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। विधायक स. रौड़ी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

वाहनों पर जातिसूचक बोर्ड लिखने वालों की खैर नहीं : मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। गुरुवार को चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छोटी-छोटी घटनाएं बड़ी बन...
article-image
पंजाब

हवालाती कोर्ट परिसर से फरार : कड़ी मुशक्त के बाद एक घंटे में पुलिस ने पकड़ा

गढ़शंकर । सब इंस्पेकर रविंदर सिंह आज शाम को कल एनडीपीएस एक्ट तहत पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश करने के लिए लेकर गए तो आरोपी कोर्ट परिसर से फरार हो गया।जिसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!