दाना मंडी में हुआ विवाद….सरपंची विवाद में चली गोलियां : कुख्यात गैंगस्टर की मौत, 9 आरोपी गिरफ्तार

by

अमृतसर। थाना घरिंडा के गांव भकना कलां की दाना मंडी में सरपंची को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस लगातार दबिश दी जा रही है।
अटारी के डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भकना कलां में सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य परगट सिंह उर्फ बल्लू के गुट में बीच लंबे समय से सरपंची को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष दाना मंडी में पहुंचे तो वहां कहासुनी के बाद दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।
पुलिस के मुताबिक गोलीबारी में परगट सिंह पक्ष के गुरशरण सिंह उर्फ चीनी, नि वासी गांव कोटली सक्का (थाना राजासांसी) की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि सुखमन घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी ने बताया कि मृतक गुरशरण सिंह उर्फ चीनी कुख्यात गैंगस्टर था और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
मामले में पुलिस ने मौके और आसपास के क्षेत्र से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन घायल सुखमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है।
डीएसपी यादविंदर सिंह ने कहा फरार नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीपीआई ने नये आपराधिक  कानूनों के खिलाफ केंद्रीय सरकार के पुतले फूंके

गढ़शंकर, 3 जुलाई : आज सीपीआईएम और सीपीआई ने 1 से 7 जुलाई तक सीपीआई के आह्वान पर गढ़शंकर एसडीएम कार्यालय के सामने 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने के खिलाफ केंद्र...
article-image
पंजाब

अस्थमा के मरीजों के लिए धूल, प्रदूषण और धूम्रपान से बचना बहुत जरूरी : एसएमओ डॉ. अजय बसरा

गढ़शंकर l पंजाब सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एसएमओ डॉ. अजय बसरा के नेतृत्व में ‘विश्व अस्थमा दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सिंग छात्रों...
article-image
पंजाब

ओपन वर्ग में मुगोवाल ने मनोलिया को 2-1 से हरा कर ट्रॉफी पर ककया कब्जा..सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट सम्पन्न

अंडर-14 में कहारपुर व खेड़ा की टीम बराबर रहने पर खेड़ा ने टूर्नामेंट ट्राफी अपने नाम की। माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब के सरपरस्त संत बाबा साधू सिंह व क्लव के...
Translate »
error: Content is protected !!