धमाई के सगे भाईयों की सड़क दुर्घटना में मौत : नवांशहर बंगा हाईवे पर चुहड़पुर लिंक सड़क के पास फॉर्च्यूनर कार तथा मोटरसाइकिल की हुई थी भयानक टक्कर

by

नवांशहर : गांव चुहड़पुर लिंक सड़क के पास फॉर्च्यूनर कार तथा मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी कि मुताबिक गांव धमाई, थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर के सगे भाई परमजीत तथा धर्मपाल पुत्र करतार चंद बाइक पर सवार होकर अपने गांव धमाई से राहों रिश्तेदारी में जा रहे थे।
मोटरसाइकिल को बड़ा भाई धर्मपाल चला रहा था और छोटा भाई परमजीत पीछे बैठा था। परमजीत का पुत्र जगदीश राम मोटरसाइकिल पर उनके पीछे-पीछे जा रहा था। जगदीश राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया जब वह चुहड़पुर लिंक रोड से मेन नेशनल हाईवे पर चढ़े तो बंगा की तरफ से एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ताया के मोटरसाइकिल में टक्कर मारी, जिसके साथ मेरा ताया तथा मेरा पिता सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा गिरे। जिसके साथ मेरे ताया धर्मपाल तथा पिता परमजीत सिंह के गंभीर चोटें लगी। जिस पर मैंने इनको उठाकर सिविल अस्पताल नवांशहर ले आया, जहां डॉक्टरों ने मेरे ताया को मृतक घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद मेरे पिता परमजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई।
एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कार ड्राइवर इकबाल सिंह निवासी गांव जोगवाल जिला मोगा, हाल वासी गांव जैतोवाली नजदीक जंडू सिंगा जिला जालंधर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोटरसाइकिल तथा कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

घर में घुसकर 90 लाख रुपए और 3 किलो आभूषण की लूट का मामला : आढ़ती के ड्राइवर की बेटी और उसके मंगेतर सहित 7 गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सनसनीखेज अमृतसर लूटपाट मामले की जांच करते हुए लूटपाट करने वाले पीड़ित आढ़ती ड्राइवर की बेटी और उसके मंगेतर, जिन्होंने लूटपाट की पूरी साजिश रची थी, को 7...
पंजाब

गढ़शंकर का वार्ड नंबर 4 मोहल्ला भट्टां माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित 

गढ़शंकर : प्रशासन द्वारा गढ़शंकर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर सख्ती की जा रही है। गढ़शंकर के वार्ड नंबर 4 मोहल्ला भट्टां रामा (मंदिर के समीप) माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया...
article-image
पंजाब

शिव शक्ति मंडल, गांव भरोवाल द्वारा 27 फरवरी को महाशिवरात्रि का मनाया जाएगा पावन पर्व

*कार्यक्रम में संत-महापुरुष पहुंचेंगे, विभिन्न गायक शिव की स्तुति गाएंगे। *यह कार्यक्रम  भूपिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से करवाया जा रहा है होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिव शक्ति मंडल गांव...
article-image
पंजाब , समाचार

लडक़ी भगाने के शक में 23 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या

लुधियाना :  लुधियाना के समराला में निहंगों ने 23 साल के युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उस पर गांव की लडक़ी को भगाने का शक था। इस वजह से पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!