धर्मगुरु दलाई लामा का भरोसेमेंद कुत्ता डूका रिटायर : दलाई लामा की सुरक्षा का जिम्मा अब 9 महीने के टॉमी को दिया गया

by

धर्मशाला : तिब्बतियों के अध्यात्मिक गुरु धर्मगुरु दलाई लामा का भरोसेमेंद कुत्ता डूका आज रिटायर हो गया। वहीं दलाई लामा की सुरक्षा का जिम्मा अब 9 महीने के टॉमी को दिया गया है। टॉमी को पंजाब होमगार्ड डेराबस्सी ट्रेनिंग सेंटर से 3 लाख रुपए में खरीदा गया है।
दलाई लामा की सुरक्षा में तैनात डूका नाम का स्नाइफर लैब्राडोर डॉग 12 साल की सेवाओं के बाद शुक्रवार को रिटायर हुआ। सूंघने की जबरदस्त क्षमता के लिए मशहूर डूका विस्फोटकों को ट्रेस करने में माहिर है। 12 साल की सेवाओं के बाद डूका को रिटायर करने का फैसला लिया गया।
पुलिस विभाग ने 10 फरवरी को केंद्र सरकार की अनुमति से मैक्लोडगंज पुलिस लाइन में शिव मंदिर के समीप इसकी नीलामी की। इस नीलामी में 5 लोगों ने भाग लिया और धर्मशाला के अजय ने डूका को 1550 रुपए में खरीदा। दलाई लामा की सुरक्षा में तैनात DSP नितिन चौहान ने बताया कि डूका की सबसे बड़ी खूबी विस्फोटकों से पुलिस को आगाह करना है। वह दलाई लामा के सार्वजनिक कार्यक्रमों से पहले आयोजन स्थल पर रेकी करता था, उसके बाद ही कार्यक्रम सेफ समझे जाते थे। 2010 में डूका को आर्मी ट्रेनिंग सेंटर से एक लाख 23 हजार रुपए देकर लाया गया था। उस समय यह सात माह का था। उसकी कुछ ट्रेनिंग यहां हुई। उसके बाद वह लगातार एक सोल्जर की तरह अपनी सेवाएं दे रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विभागीय अधिकारी उपमंडलाधिकारियों को भी दें नुक्सान की रिपोर्ट : राहत तथा पुनर्वास के कार्यों में नहीं बरतें कोताही: चंद्र कुमार

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से हो पेयजल की सप्लाई धर्मशाला, 20 जुलाई। कृषि, पशु पालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि बारिश से प्रभावित लोगों के राहत तथा पुनर्वास के कार्यों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में मिड-डे मील व्यवस्था का किया निरीक्षण

छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन, गुणवत्ता और स्वाद का लिया अनुभव रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अक्तूबर। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज(मंगलवार) को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना का दौरा कर सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर किसी भी निंदनीय कंटेंट के लिए जवाबदेह , आईटी मंत्री ने राज्यसभा को बताया – डीप फेक पर लगाम कसने की तैयारी

नई दिल्ली : केंद्रीय आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए कानून लाया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर किसी भी निंदनीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,43,951 उपभोक्ताओं को 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा सस्ता राशन : महेन्द्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 दिसम्बर :  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,43,951 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त...
Translate »
error: Content is protected !!