अंतिम 6 माह में बिना बजट के राजनीतिक कारणों से 900 से अधिक संस्थान पूर्व सरकार ने खोल दिए : मंत्री हर्षवर्धन चौहान

by

पच्छाद : उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पच्छाद दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सरकार पर संस्थाओं को बन्द करने के आरोप लगा रहे हैं जबकि साढ़े चार साल उन्होंने कुछ नहीं किया। अंतिम समय मे जब उनकी अर्थी की तैयारी हो रही थी तो धड़ाधड़ संस्थान खोले गए। पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम 6 माह में बिना बजट के राजनीतिक कारणों से 900 से अधिक संस्थान खोल दिए, जिनके लिए अतिरिक्त स्टाफ व भवनों का प्रावधान भी नहीं किया गया।
चुनाव में भाजपा का मिशन रिपीट का सपना टूट गया और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत प्रदान कर अपना विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा मिला जिससे न केवल प्रदेश विकास के क्षेत्र में पिछड़ा, बल्कि रोजगार प्रदान करने में भी पूर्व सरकार विफल रही।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू साधारण परिवार से संबंध रखते हैं और ईमानदार नेता हैं और उनके गतिशील एवं कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के क्षेत्र में नई बुलंदियां हासिल करेगा। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, 11 हजार करोड़ की देनदारी तो कर्मचारियों की है। इसके बाववजूद प्रदेश सरकार विकास की गति को रुकने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चरणबद्ध तरीके से जनता से किए वादों को पूरा करेगी।
इस अवसर पर पच्छाद कांग्रेस समिति अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दयाल प्यारी, जिला अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण मेहता व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सिलाई सीताराम ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रभारी पच्छाद कांग्रेस अजय कंवर, यशवर्धन चौहान वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता हि.प्र., रणधीर पंवर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पंचायती राज, हरदेव जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, राजेन्द्र ठाकुर जिला महासचिव कांग्रेस, रघुवीर सिंह जिला युवा कांग्रेस महासचिव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि एक सिख को पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी – अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने नेता ने कहा- भारत में बोलकर दिखाएं

लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे हैं. वहां वह पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं, जिस पर बीजेपी नेता भी उन पर पलटवार कर रहे हैं. अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालाजी में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : माँ ज्वालाजी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले 17 अगस्त से 25 अगस्त तक पूर्ण उत्साह से आयोजित किये जाएंगे

ज्वालामुखी 22 जुलाई : प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालाजी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले 17 अगस्त से 25 अगस्त तक पूर्ण उत्साह से आयोजित किये जाएंगे। सहायक आयुक्त मंदिर एवं एसडीएम ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत की उम्मीदवारी को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने किए कई सवाल खड़े : कंगना रनौत को बड़ी बहन भी कहा

  कंगना रनौत के प्रत्याशी बनने के बाद से ही हिमाचल प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस के नेता लगातार कंगना रनौत पर हमला साध रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में गृह कर में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट देने पर बनी सहमति : नगर पंचायत की साधारण बैठक आयोजित

शाहपुर, 25 अगस्त। नगर पंचायत शाहपुर की साधारण बैठक में गृह कर पर एक बर्ष की अतिरिक्त छूट देने संबंधित प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव के अनुसार वित्तीय वर्ष 22-23 को भी कर मुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!