लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय : भाजपा कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक

by

ऊना : भाजपा कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। इसके अलावा डाटा प्रबंधन और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की। बता दें कि 3 से 5 फरवरी तक जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी, जिसमें प्रदेश नेतृत्व में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया था। इसके बाद जिला कार्यसमिति ने इन विषयों पर बैठक में चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद मंडल स्तर पर बैठकें होंगी, जिसकी शुरुआत 15 फरवरी से होगी और जो 20 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान पांचों भाजपा मंडलों में आगामी गतिविधियों पर चर्चा होगी। ऊना जिले में भाजपा के मोर्चा और प्रकोष्ठों का डाटा तैयार किया जाएगा, जिसे जल्द ऑनलाइन किया जाएगा, जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ऊना जिला में 15 से 18 संस्थानों को डिनोटिफाई किया है। इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। बैठक में ऊना के विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रामकुमार, जिला प्रभारी विनोद ठाकुर और जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्लीन इंडिया अभियान के तहत एक माह में 11,500 किग्रा सिंगल यूज़ प्लास्टिक एकत्र किया

एकता दिवस के साथ स्वच्छ भारत कार्यक्रम होगा समापनः राघव शर्मा ऊना (30 अक्तूबर)- जिला ऊना में क्लीन इंडिया अभियान के तहत करीब एक माह के दौरान 11,500 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ 73 लाख से बनने वाले पार्किंग भवन में 120 गाड़ियों को मिलेगी पार्किंग सुविधा : मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने डलहौजी में रखी पार्किंग भवन की आधारशिला

पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा डलहौजी : विक्रमादित्य सिंह एएम नाथ। चम्बा/डलहौजी  :  लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 21 फरवरी को डलहौजी में चर्च बैलून रोड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस ने अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित व्यक्ति ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  पुलिस ने माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित व्यक्ति ग्रिफ्तार  किया है।  एसएसपी संदीप मलिक द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफदिए निर्देशों पर डीएसपी दलजीत सिंह खख की अगुआई में  और एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टाऊन हॉल ऊना में डिजिट साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित : प्रत्येक कार्य को सुगमता के साथ करने के लिए कम्पयूटर और ऑनलाईन सुविधा से जोड़ा जा रहा – एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान

एएम नाथ।  ऊना, 29 जुलाई – डिजिट साक्षरता को लेकर सोमवार को ऊना के टाऊन हॉल में जागरूकता शिविर अयोजित किया गया। शिविर में लोगों को साइबर क्राइम, फेक न्यूज, विज्ञापन, सोशल मीडिया शिष्टाचार,...
Translate »
error: Content is protected !!