जांच एजेंसियों और आवाज उठाने वालों को धमकाना चाहती है कांग्रेस – नेशनल हेराल्ड की हिमाचल में एक भी कॉपी आती नहीं और ढाई करोड़ का विज्ञापन देती है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

by
मंडी के जंजैहली के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस नेताओं के एक-एक झूठ को हर दिन बेनकाब करना शुरू करें कार्यकर्ता
एएम नाथ। मंडी :  मंडी के जंजैहली में भाजपा द्वारा आयोजित ‘सक्रिय सदस्य सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नीत सुक्खू सरकार अब देश भर की जांच एजेंसियों को डराना धमकाना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि देश की जांच एजेंसियां कांग्रेस को किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार करने की खुली छूट दें और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करें। इसी तरह कांग्रेस के नेता विमल नेगी की मौत के मामले में भी धमकी देकर भाजपा के नेताओं को और आम लोगों को डराना चाहते हैं। अगर सरकार को लोगों के आरोप से इतनी ही समस्या है तो मामले की जांच सीबीआई को सौंप दे क्योंकि पूरे प्रदेश के लोग, विमल नेगी जी के परिवार के लोग पावर कारपोरेशन के लोग यही चाहते हैं। आज कांग्रेस द्वारा देश भर में ईडी कार्यालयों का घेराव किया जा रहा है। यह घेराव इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ईडी ने कांग्रेस के सर्वे सर्वा राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें उनका नाम शामिल किया है। इस तरीके से जांच एजेंसियों के कार्यालय का घेराव करना किसी भी प्रकार से उचित नहीं ठहराया जा सकता।
 
भ्रष्टाचार करना और उसके बाद भ्रष्टाचारी को शह देना कांग्रेस की पुरानी रीति रही है। 1937 में नेशनल हेराल्ड को शुरू किया गया था, शुरुआत में इसके 5 हजार शेयर होल्डर्स थे, यानी नेशलन हेराल्ड कभी नेहरू परिवार की जागीर नहीं रहा। इसमें उस समय के बड़े-बड़े क्रांतिकारियों का भी सहयोग था। नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन 2008 में बंद हो गया। इसके बाद नेशनल हेराल्ड की हजारों करोड़ों की प्रॉपर्टी को हथियाने के लिए नेहरू गांधी परिवार द्वारा जो हथकंडे अपनाए गए वह अपने आप में ऐतिहासिक हैं। किसी भी रसूखदार परिवार का सदस्य होने से किसी भी व्यक्ति को घोटाले करने की छूट नहीं मिलती है कांग्रेस को यह स्पष्ट रूप से समझ लेनी चाहिए। नेशनल हेराल्ड में करोड़ों रुपए का घपला रिकॉर्डेड है। उसके दस्तावेज हैं। सबूत हैं।गवाह हैं। उससे कांग्रेस कैसे भाग सकती है? इसलिए कांग्रेस के लोगों को इस तरीके से अराजकता फैलाने के बजाय कानून की स्थापित प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए अगर वह दोषी नहीं है तो उन्हें डरना नहीं चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस नेशनल हेराल्ड को हिमाचल के लोगों ने भ्रष्टाचार के मामले का अलावा कभी सुना नहीं होगा, हिमाचल के लोगों ने कभी पढ़ा नहीं होगा, हिमाचल प्रदेश में जिसकी एक कॉपी भी नहीं आती होग, उसके लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने ढाई साल में लगभग ढाई करोड़ रुपए का विज्ञापन दिया है। विज्ञापन सिर्फ इसलिए दिया गया है क्योंकि वह राहुल गांधी का अखबार है। कांग्रेस का अखबार है। एक तरफ प्रदेश में महिला को अपने इलाज के लिए अपने जेवर गिरने पड़ रहे हैं। मात्र ₹50000 के इंजेक्शन के लिए एक बेटी के सर से पिता का साया उठ जा रहा है इस प्रदेश में राहुल गांधी के अखबार के लिए सरकार ढाई करोड रुपए खर्च कर रही है। एक सरकार के लिए इससे ज्यादा हास्यास्पद और संवेदनहीनता का और क्या हो सकता है।
जयराम ठाकुर ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस सरकार के एक-एक झूठ को हर कार्यकर्ता बेनकाब करे। कांग्रेस के नेताओं द्वारा फैलाई जा रहे झूठ के बारे में कांग्रेस के नेताओं से सवाल करें और प्रदेश के लोगों को आगाह करें। अब इस सरकार का कोई भविष्य नहीं है। जिस तरीके से झूठ के दम पर सत्ता हथियाना वाले अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को दिल्ली के लोगों ने सबक सिखा दिया इस तरीके का सबक अब हिमाचल प्रदेश के लोग कांग्रेस को सिखाएंगे और फिर इस बार सत्ता से जाने के बाद कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी। कांग्रेस इस बार हिमाचल में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। क्योंकि कांग्रेस का झूठा अब बार-बार नहीं चलने वाला है। प्रदेश के लोगों को कांग्रेस की हकीकत पता चल गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के हाउसिंग सेक्टर में निवेश के लिए निवेशकों को मंत्री राजेश धर्मानी ने किया आमंत्रित

श्री श्री रविशंकर से मुलाकात कर हिमाचल में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के समाधान पर किया मंथन रोहित भदसाली। बिलासपुर 12 अक्टूबर :  प्रदेश सरकार में नगर नियोजन आवास तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक और औद्योगिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अब तक 30 लोगों से पूछताछ : कांस्टेबल लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी मामले में

एएम नाथ । शिमला : पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी मामले में अभी तक पुलिस 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अलावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राज्य पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियों की सलामी ली

इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना आरम्भ करने की घोषणा शिमला :  स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आज ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एयरपोर्ट विस्तारीकरण: जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों की जानी राय, लोगों के हितों और सुझावों को रखा जाएगा सर्वोपरि: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला 21 जुलाई। जिला प्रशासन ने कांगड़ा एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण तथा पुनर्वास को लेकर संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की तथा उनके सुझाव भी मांगे गए। इस बाबत धर्मशाला...
Translate »
error: Content is protected !!