21 से 24 जून तक बनीखेत के पधर चौगान में होगा आयोजन : सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित एसडीएम अनिल भारद्वाज ने की अध्यक्षता

by

बनीखेत : ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर आज एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में नाग मंदिर बनीखेत में एक बैठक का आयोजन किया गया ।
इस दौरान आयोजन समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया ।
एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि प्रसिद्ध पर्यटन कस्बे बनीखेत में ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का आयोजन 21 से 24 जून तक पधर चौगान में किया जाएगा ।
मेले के दौरान चार सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएगी ।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मेले में ज़िला की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति को विशेष अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने की सहमति भी बनी ।
ज़िला भाषा अधिकारी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक समिति द्वारा जल्द कलाकारों की सूची को अंतिम रूप देने को कहा गया ।
शुभारंभ अवसर पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा को और आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए ज़िला के विभिन्न सांस्कृतिक दलों को शामिल किया जाएगा ।
शोभायात्रा यात्रा में ज़िला की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी । ये मेला का मुख्य आकर्षण होगी।
साथ में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए निजी और संस्थागत प्रयोजन (स्पॉन्सरशिप) को शामिल करने के लिए तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान विभिन्न संस्थाओं से समन्वय स्थापित करेंगे ।
कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर
एसडीपीओ डीएसपी डलहौजी हेमंत कुमार की अध्यक्षता में आवश्यक प्रबंधों के लिए बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया ।
बैठक में सभी सांस्कृतिक संध्यायों को पारंपारिक मुसादा गायन से शुरू करने का निर्णय लिया गया ।
समितियों द्वारा सभी बिंदुओं पर व्यवस्थाओं का समय पर निष्पादन सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ अंतिम रूप से निर्णय भी लिया गया ।
इस अवसर पर आयोजन समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने मेले के बेहतर प्रबन्धन के लिए आवश्यक सुझाव दिये।
बैठक में डीएसपी डलहौजी हेमंत कुमार, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, तहसीलदार रमेश चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत बनीखेत एवं प्रधान आषाढ़ नाग मंदिर कमेटी अरुण राणा, उप प्रधान ग्राम पंचायत बनीखेत विश्वजीत सिंह, सदस्य आयोजन समिति मनजीत मन्हास, अशोक शर्मा, राजकुमार शर्मा , परमजीत सिंह , राम सिंह , संदीप कुमार ,नवीन शर्मा, दीपक शर्मा, राकेश सोनी, विशाल सेखरी, पार्थव शर्मा, रमेश कुमार, अमरजीत, पदमजीत सिंह, राजकुमार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परवाणु नेशनल हाइवे-5 पर बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा ट्रक, कार को मारी टक्कर, दो की मौत 

एएम नाथ। सोलन :  प्रदेश के प्रवेश द्वारा परवाणु-कालका-शिमला नेशनल हाइवे-5 पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बजट के दिन सोना धड़ाम! 9000 हुआ सस्ता, 10 ग्राम का रेट देख उड़ जाएंगे होश

बजट वाले दिन सोने ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। बीते सप्ताह सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त टूट देखने को मिली थी, जिसने निवेशकों को चौंका दिया। हालात ऐसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नावर क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से की भेंट : राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में चार वर्षी एकीकृत बीएड कार्यक्रम की घोषणा

 एएम नाथ। कोटखाई :  जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के नावर क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल के महीनों में लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट : फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की थी कमाई, फिल्म इंडिया में सिर्फ एक स्टेट पंजाब में होगी रिलीज

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने दुनियाभर में खूब धमाल मचाया. फवाद खान और माहिरा खान की ये फिल्म अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में...
Translate »
error: Content is protected !!