धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक चंद्रशेखर आमरण अनशन पर बैठ गए

by

एएम नाथ । मंडी  : सड़क निर्माण में कोताही पर कांग्रेस के  विधायक आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। जालंधर-हमीरपुर-धर्मपुर-मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण कार्य में कोताही से मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में 200 घरों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।एनएच निर्माण कंपनी के खिलाफ जिला मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनके आमरण अनशन का बुधवार को तीसरा दिन है। निर्माण कार्य में जुटी कंपनी के अधिकारियों की ओर से उठाए गए मामलों पर सही जवाब न देने पर विधायक ने अवाहदेवी में आमरण अनशन आरंभ किया है।

मंत्री ने की विधायक से बात : विधायक का कहना है कि सरकार ही अब कार्रवाई तय करेगी। मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी विधायक चंद्रशेखर से बात की।   विधायक का आरोप है कि सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही के कारण सज्जाओपिपलू, बनेरड़ी, भरेड़ी, टासनी नाला बहोता से होते हुए टिहरा जाने वाली सड़क पर अधिक बोझ है। कई घरों के डंगे गिर गए हैं तो कुछ स्थानों पर घर गिर गए हैं।

सरकारी कार्यालय भी खतरे में  :  लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड के कार्यालय भी खतरे की जद में हैं और उन्हें अन्य जगह बदलना पड़ा है। सड़क निर्माण में लापरवाही की गई है। उन्होंने मांग की है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस मामले में हस्तक्षेप करें और इस प्रोजेक्ट में हुए कामों की जांच करवाकर लापरवाह अधिकारियों को निकाला जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आमरण अनशन जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इंफ्रास्ट्रक्चर के बचाव की तैयारी : जल शक्ति, वन, विद्युत, पीडब्ल्यूडी को डीपीआर बनाने के निर्देश

खड्डों के तटीकरण, मार्गों में सुरक्षा दीवारों पर भी रहेगा फोकस आपदा प्रबंधन तथा मिटिगेशन को लेकर डीसी ने ली बैठक धर्मशाला, 25 अगस्त। जिला कांगड़ा में सार्वजनिक सुविधाओं के साथ-साथ निजी एवं पब्लिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को विदेशों में भी रोजगार दे रही है प्रदेश सरकार : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने डिडवीं टिक्कर स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाह के 20 दिन बाद युवती ने लगाया फंदा, पति व ननद पर दहेज उत्पीड़न के आरोप

एएम नाथ। ऊना : सदर थाना ऊना के तहत भड़ोलियां खुर्द में विवाह के मात्र 20 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का मायका पोलियां बीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार को जनता के दुख दर्द सुनने में कोई रूचि नहीं : जयराम ठाकुर

आज भी जनमंच कार्यक्रम को याद कर रही जनता, झूठे वायदे और कोरी घोषणाओं से बचने के लिए नहीं करना चाहती जनता का सामना : जयराम ठाकुर अपना ही शुरू किया कार्यक्रम भूल गए...
Translate »
error: Content is protected !!