कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर, जिला में उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे – डीसी

by
ऊना, 24 जनवरी – भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 19 सितम्बर को ऊना उपमंडल के लिए टाऊन हॉल, 20 सितम्बर को हरोली उपमंडल के लिए मिनी सचिवालय हरोली, 21 सितम्बर को उपमंडल अंब के तहत पंचायत समिति हॉल अंब तथा 22 सितम्बर को उपमंडल गगरेट के अंतर्गत ग्राम पंचायत भद्रकाली(भंजाल तालाब) में कृत्रिम अंगों के वितरण हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
राघव शर्मा ने बताया कि दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में व्यक्ति को मुख्य चिकित्सा अधिकारी या प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों को संस्थान के मुखिया/ग्राम प्रधान/तहसीलदार/राज्य द्वारा प्राधिकृत राजस्व प्राधिकरण द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र जिनकी मासिक आय 22 हज़ार 500 रूपये या इससे कम हो, एक फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड व यूडीआईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों को साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये से निर्मित भैनी खड्ड पंचायत सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन : हरोली की छह नई पंचायतों में भी शीघ्र होंगे पंचायत भवनों के निर्माण : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र भैनी खड्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों की मासिक समीक्षा होगी, 15 अगस्त से पहले 6,270 विद्यार्थियों को डीबीटी का लाभ

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज शिक्षा निदेशालय में प्रदेश के विद्यालयों में चल रहे विकासात्मक कार्यों, शैक्षणिक गुणवत्ता, रिक्त पदों, परीक्षा परिणाम तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

27 अक्टूबर को हमीरपुर आएंगे मुख्यमंत्री : मेडिकल कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक का करेंगे उद्घाटन

राज्य चयन आयोग की कॉलोनी का भी होगा उद्घाटन; हीरानगर में स्ट्रीट फूड पार्क और तरोपका में बाल देखभाल संस्थान की रखेंगे आधारशिला एएम नाथ। हमीरपुर, 25 अक्टूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 27...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 अप्रैल रविवार को हेड ऑफिस नवांशहर में लगेगा संडे वीज़ा मेला : कनवर अरोड़ा

नवांशहर/ चंडीगढ़  : कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि 5 अप्रैल दिन रविवार को हेड ऑफिस नवांशहर में संडे वीज़ा मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जो विद्यार्थी...
Translate »
error: Content is protected !!