धर्मपुर-सुबाथू सड़क निर्माण अंतिम चरण में, ₹20 करोड़ की परियोजना से मिलेगी राहत : विक्रमादित्य सिंह

by

गढ़खल में बन रहा 160 मीटर लंबा आधुनिक पुल, ट्रैफिक जाम की समस्या होगी दूर, लोक निर्माण मंत्री ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, सड़क और पुल परियोजनाओं को बताया प्राथमिकता

एएम नाथ। सोलन :  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने धर्मपुर-सुबाथू मार्ग और निर्माणाधीन गढ़खल ब्रिज का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि धर्मपुर-सुबाथू सड़क की खराब स्थिति को लेकर उन्हें लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया।
मंत्री ने बताया कि धर्मपुर-सुबाथू मार्ग का निर्माण एवं सुधार कार्य अब लगभग पूरा होने की कगार पर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर अब तक करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जलभराव वाले क्षेत्रों में टिकाऊ इंटरलॉकिंग पेवर टाइल्स लगाने तथा नालियों को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को धूल-मिट्टी, जलभराव और गड्ढों जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन गढ़खल ब्रिज का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस पुल का मुख्य उद्देश्य वीकेंड और पर्यटन सीजन के दौरान गढ़खल बाजार तथा कसौली क्षेत्र में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत दिलाना है।
उन्होंने बताया कि डबल-लेन बैलेंस कैंटिलीवर ब्रिज के निर्माण पर लगभग 20 से 22 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। हिमाचल प्रदेश रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से तैयार किए जा रहे इस आधुनिक पुल की लंबाई लगभग 160 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि यह पुल क्षेत्र में सुचारू यातायात की नई लाइफलाइन साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बुनियादी ढांचे को मजबूत करना तथा आम जनता और पर्यटकों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर के बयान पर तंज : 2024 में मंडी हम छीन लेंगे। हमारा सांसद वहां फिर से जीतेगा : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

शिमला ; उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान के मंडी हमारी है पर तंज कंसते हुए कहा कि 2024 में मंडी हम छीन लेंगे। हमारा सांसद वहां फिर से जीतेगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री खुरालगढ़ साहिब हादसे पर पीएमओ का टवीट : प्रधानमंत्री ने मृतकों के वारसिों को दो दो लाख, घायलों को 50 50 हजार की राशि की दी मंजूर

भाजपा नेत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दुारा हादसे के शिाकार लोगो को मुआवजा देने सराहनीय प्रधानमंत्री ने मुआवजा राशि मंजूर कर साबित कर दिया कि उनकी की देश के चप्पे चप्पे पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को मिले राहत पैकेज के तहत मिले सहायता : जयराम ठाकुर

समस्याओं का समाधान करने के बजाय हिमकेयर बंद करना हल नहीं इलाज रोकने के बजाय घोटाला करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार ब्यास नदी की का चैनलाईजेशन के नाम पर हुई लूट तो क्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ ज़िला स्तरीय नागनी मेला : DC हेमराज बैरवा ने की शोभा यात्रा की अगुवाई

एएम नाथ। नूरपुर, 20 जुलाई: श्रावण और भाद्र मास में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नागनी माता मेले का शुभारंभ आज शनिवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ नागनी पंचायत के भड़वार में हुआ जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!