धर्मशाला का कैंपस न होना कटोचता है, सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे : जयराम ठाकुर

by

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कबड्डी वर्ल्ड कप चैंपियन हिमाचल की बेटियों को सम्मानित किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार यहां पर किसी न किसी प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में शामिल होने का मौका मुझे मिलता रहता है। बिना संसाधनों के भी इस विश्व विद्यालय के प्रशासन ने जिस तरह से तत्परता दिखाई है वह बहुत प्रशंसनीय है। यदि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को और संसाधन मिल जाते तो बात ही कुछ और होती। इन सब की राह में सबसे बड़ा रोड़ा वर्तमान की सुक्खू सरकार है। जिसने शरीफ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी एफएआर का 32 करोड़ रुपए नहीं जमा किया जा रहा है जिसकी वजह से कैंपस के निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस निर्णय के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ती रहेगी। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केसीसीबी अध्यक्ष पठानिया ने रैली जजरी में किया खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन : खेलों से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास –कुलदीप सिंह पठानिया

हमीरपुर 15 सितंबर। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैली जजरी में स्कूली छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इसमें 33 सीनियर सेकेंडरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बस में राहुल गांधी के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत निराधार निकली

एएम नाथ। शिमला।  एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो प्रोग्राम चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत मामले में प्रबंधन ने जांच पूरी कर दी है। इस मामले की शिकायत एक...
हिमाचल प्रदेश

जनमंच में हिमुडा कॉलोनी रक्कड़ को पंचायत क्षेत्र में लाने की उठी मांग

ऊना :  ऊना में आयोजित किए गए जनमंच के दौरान अधिकतर शिकायतें व मांग पुलिस विभाग, राजस्व तथा जल शक्ति विभाग से संबंधित रही। जनमंच में हिमुडा कॉलोनी रक्कड़ की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

50 लाख फिरौती मांगी : हनीट्रैप गैंग ने मोहाली के स्टूडेंट को किडनैप कर : फेक प्रोफाइल से फ्रैंडशिप कर बुलाया था मिलने

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने हरियाणा के ‘हनीट्रैप गैंग’ को गिरफ्तार किया है। गैंग में 2 युवक और एक लड़की शामिल है। तीनों ने मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट को किडनैप कर 50...
Translate »
error: Content is protected !!