धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में 27-28 अक्तूबर को आयोजित होगा रेडक्रास मेला

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 15 अक्तूबर। जिला रैडक्रास सोसायटी, धर्मशाला द्वारा 27 अक्तूबर 2024 को पुलिस मैदान धर्मशाला में प्रातः 10ः00 बजे से लेकर सांय 06ः00 बजे तक रैडक्रास मेला आयोजित होना निश्चित हुआ है ।
यह जानकारी रेडक्रास सोसाइटी के सचिव ओपी शर्मा ने देते हुए बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के मनोरंजन, खाने-पीने, महिला मण्डलों द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ के स्टाल तथा प्रदर्शनियों के स्टाल लगाये जाएंगे । जो व्यक्ति रैडक्रास मेला में स्टाल लगाने का इच्छुक हो वे रैडक्रास सोसायटी, धर्मशाला के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं तथा अपना स्टाल दिनांक 15 अक्तूबर 2024 तक बुक करवायें ।
इसके अतिरिक्त इस अवसर पर सोसायटी द्वारा स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है । इच्छुूक व्यक्ति स्मारिका प्रकाशन के लिए अपना सहयोग देना चाहते हैं, वे भी रैडक्रास कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए सचिव रैडक्रास से उनके कार्यालय दूरभाश न0. 01892-224888 या मो0 न0. 94188-32244 पर सम्पर्क करें ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी सदस्यों की शिकायतों व सुझावों को गंभीरता से लें तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें- सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू 18 जनवरी :   जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आज देव सदन कुल्लू में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा,वन, परिवहन व पर्यटन एवं जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर गृह, राजनाथ को रक्षा, गडकरी सड़क परिवन मंत्री, देखें विभागों की लिस्ट

Lअमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री व जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया, मनोहर लाल खट्टर को दिया गया ऊर्जा विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 50 सफाई कर्मियों को प्रदान की गई स्वच्छता किटें

ऊना :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना की ओर से 50 सफाई कर्मियों को आज बचत भवन में स्वच्छता किटें वितरित की गई। सहायक आयुक्त एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना गौरव चौधरी ने इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महादेव के डॉ संजय भाजपा में शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री ने पहनाया पटका

एएम नाथ। मंडी : सुंदरनगर के महादेव निवासी डॉ. संजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। डॉ संजय इस समय पच्चीसी...
Translate »
error: Content is protected !!