हिप्र में रैगिंग से जुड़ा मौत का मामला: यौन उत्पीड़न का आरोपी सहायक प्रोफेसर निलंबित

by

सोलन। धर्मशाला कॉलेज की छात्रा से रैगिंग व प्रताड़ना के बाद मौत मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के आदेश पर आरोपित एसोसिएट प्रोफेसर अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। सीएम ने दिन में सस्पेंड करने आदेश दिया था। शाम को विभाग ने इस संबंध में लिखित ऑर्डर जारी कर दिए हैं। आरोपित को शिक्षा निदेशालय शिमला भेज दिया है व वह बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा।

सीएम ने कहा कि बच्ची ने वीडियो में बयान दिया है व स्पष्ट रूप से छात्राओं व एक प्रोफेसर पर आरोप लगाया है। अन्य आरोपितों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपित प्रोफेसर व अन्य की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी, इसके बाद मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में उपलब्ध रिकॉर्डिंग को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में जो भी अन्य लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं जिला सोलन के नालागढ़ में ब्लास्ट मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआईए जब अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी, उसके बाद ही इस विषय पर कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में आरोपित प्रोफेसर ने जिला सत्र न्यायालय से अंतरिम जमानत ले ली है। कोर्ट ने आरोपित को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है। पुलिस की ओर से आरोपित से गहन पूछताछ की जाएगी।

वायरल वीडियो में लगाए हैं आरोप :  छात्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने आरोपित प्रोफेसर पर तंग करने और बैड टच करने का आरोप लगाया। वहीं छात्राओं पर उसे प्रताड़ित करने और उसके बाल तक काटने का आरोप लगाया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रोफेसर व आरोपित छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिवंगत प्रवीण शर्मा के परिजनों को बंधाया ढांढस

ऊना: 15 अगस्तः केंद्रीय सूचना-प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर आज दिवंगत पूर्व मंत्री एवं हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के घर अंब पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। अनुराग ठाकुर धर्मशांति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नहीं चाहती महिलाओं को मिले सम्मान निधि : तोमर

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जीएस तोमर ने भाजपा पर बोला हमला , राज्य सरकार के वायदे को पूरा करने से भाजपा बौखलाई एएम नाथ। शिमला : प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता जीएस तोमर ने भाजपा पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के छह मुख्य संसदीय सचिवों को दिया नोटिस : संसदीय सचिवों से तीन हफ्तों में जवाब तलब

शिमला : राज्य सरकार के छह मुख्य संसदीय सचिवों को नोटिस कर हाईकोर्ट ने सरकार और संसदीय सचिवों से तीन हफ्तों में जवाब तलब किया है। न्यायाधीश संदीप शर्मा और न्यायाधीश विरेंदर सिंह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी एवं एसपी ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के संग मनाया स्वतंत्रता दिवस : मॉर्डन चिल्ड्रन होम मशोबरा में विशेष कार्यक्रम

शिमला, 16 अगस्त – जिला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने आज मॉर्डन चिल्ड्रन होम मशोबरा में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के...
Translate »
error: Content is protected !!