धर्मशाला में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत मैराथन का आयोजन : महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 6 अक्तूबर। वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सिंथेटिक ट्रैक से शुरू हुई इस मैराथन में प्रतिभागी वाया चीलगाड़ी कुनाल पत्थरी माता होते हुए वापस सिंथेटिक ट्रैक पहुंचे।
May be an image of 10 people and textमहिलाओं के लिए 5 किलोमीटर व पुरूषों के लिए 8 किलोमीटर की इस मिनी मैराथन दौड़ में सौ के करीब प्रतिभागियों ने भाग लिया। सीसीएफ वाइल्ड लाइफ धर्मशाला वृत्त सरोज भाई पटेल ने जानकारी दी कि मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में साधना चौधरी प्रथम, नैंसी चौधरी दूसरे तथा गार्गी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में अनीश चौधरी प्रथम स्थान, सुरेंद्र द्वितीय स्थान तथा विक्रम सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
May be an image of 2 people and text
मैराथन में प्रथम पुरस्कार विजेता को सात हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार विजेता को पांच हजार तथा तृतीय स्थान पर आने वाले को तीन हजार रूपये दिए गए। उन्होंने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया। सीसीएफ वन्य प्राणी ने बताया के वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इस वर्ष 2 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक 73वां वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिताएं, चित्रकला, मैराथन इत्यादि करवाई जा रही हैं।
May be an image of 8 people and text
उन्होंने बताया कि धर्मशाला वन्य प्राणी वृत्त के अन्तर्गत वन्य प्राणी मंडल चम्बा व हमीरपुर के सभी वन्य प्राणी अभ्यारण्य तथा चिडियाघरों में भी भिन्न-भिन्न प्रकार के आयोजन प्रतिदिन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज वन्य प्राणी वृत्त धर्मशाला द्वारा धर्मशाला में लड़के और लड़‌कियों के लिए मैराथन दौड करवाई गई।
उन्होंने बताया कि हमारे जीवन और प्रकृति के संचालन के लिए वन्य प्राणियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि वन्य प्राणियों के जीवन पर ही हमारा जीवन निर्भर है, इसलिए उनकी आवश्यकताओं के प्रति सजग रहना जरूरी है।
*यह रहे उपस्थित*
इस दौरान वन मण्डलाधिकारी मुख्यालय (वन्य प्राणी) संजीव सिंह, वन मण्डलाधिकारी मुख्यालय राहुल शर्मा, सहायक आरण्यपाल दौलत राम तथा वन्य प्राणी वृत्त धर्मशाला तथा वन वृत्त धर्मशाला के अधिकारी, कर्मचारियों सहित मैराथन के प्रतिभागी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

63.53 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला में पांच गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : चिट्टा तस्करों पर शिमला पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन अंतर राज्य तस्करों सहित पांच आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस : होशियारपुर जिले में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत- दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुकेरियां, दसूहा, गढ़दीवाला से होते हुए गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा पहुंचा नगर कीर्तन -22 नवंबर को भूंगा, हरियाना, भीखोवाल, होशियारपुर, चब्बेवाल, माहिलपुर व गढ़शंकर होते हुए श्री आनंदपुर साहिब होगा रवाना -इतिहास में पहली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा सरकार के दो वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण – प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का समान विकास किया सुनिश्चितः राजीव शुक्ला

एएम नाथ / रोहित जसवाल। बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आज बिलासपुर के लुहणू मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत का पहला महिला संचालित जिला लाहौल-स्पीति बन गया : जिले के सभी प्रमुख प्रशासनिक पदों पर महिलाओं का कब्जा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति अब आधिकारिक रूप से देश का पहला पूर्णतः महिला संचालित जिला बन गया है। यह ऐतिहासिक बदलाव आईएएस अधिकारी किरण बदाना की उपायुक्त के...
Translate »
error: Content is protected !!