धर्मशाला में शहर से लेकर गांव तक एकसमान विकास होगा : सुधीर शर्मा

by

टंग नरवाणा को सामुदायिक भवन, पुलिस स्पोट्र्स मीट के समापन में की शिरकत
धर्मशाला, 30 नवंबर। समूचे धर्मशाला हलके का समग्र विकास किया जा रहा है। पर्यटन मानचित्र पर धर्मशाला को अव्वल बनाने के लिए शहर से लेकर गांव तक एकसमान कार्य तेजी से चल रहे हैं। यह बात गुरुवार को धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने टंग नरवाणा में कही। सुधीर शर्मा टंग नरवाणा में सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत कॉफ रैली में हिस्सा लिया तथा विजेताओं को सम्मानित किया। अंत में उन्होंने पुलिस स्पोट्र्स व ड्यूटी मीट में कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। इन कार्यक्रमों में सुधीर शर्मा ने धर्मशाला हलके को मॉडल बनाने की बचनबद्धता दोहराई। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में पर्यटन के विकास के लिए कई काम चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में नरवाणा में प्री पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी वल्र्ड कप करवाया गया है। इसके पर्यटन के क्षेत्र में सार्थक परिणाम आए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला हलके की जनता के लिए 12 नए प्ले ग्राउंड बनाने का टारगेट लिया है। नाबार्ड के तहत कई बड़ी सडक़ों का काम चल रहा है। पास्सू में 12 जुलाई 2021 को बही सडक़ को बहाल किया गया है। पास्सू में ही एक पुल पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी और ओबीसी भवन का काम तेज हुआ है। मांझी खड्ड के तटीकरण का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मकलोडगंज से सटे गांवों को लिंक रोड बन रहे हैं। धर्मशाला मे ग्रीन स्पेस बढ़ाया जा रहा है। धर्मशाला शहर में स्मार्ट रोड, सिटी पैसेंजर सिस्टम, स्मार्ट बस अड्डे समेत कई दफ्तरों को नया लुक मिला है। ढगवार में पुराने मिल्क प्लांट को ढाई सौ करोड से नया लुक दिया जा रहा है। मसरेहड़ और ढगवार के लिए पौने तीन करोड़ से सडक़ बन रही है।
ग़ौरतलब है कि हिमाचल को स्मार्ट सिटी सरीखा बड़ा प्रोजेक्ट देने वाले सुधीर शर्मा ने इस कार्यकाल में तेजी से काम चलाए हैं। सुधीर शर्मा के पिछले कार्यकाल में धर्मशाला में रोप-वे, स्मार्ट सिटी, ट्यूलिप गार्डन, आईटी पार्क जैसे बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। धर्मशाला में अकेले स्मार्ट सिटी के 75 प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। धर्मशाला में मुख्य सचिव, जी-20 व महिला सांसदों के बड़े इवेंट हुए हैं। धर्मशाला शहर में स्मार्ट रोड, सिटी पैसेंजर सिस्टम, स्मार्ट बस अड्डे समेत कई दफ्तरों को नया लुक मिला है।
*आपदा प्रबंधन पर तेजी से हो काम*
सुधीर शर्मा ने बीडीओ ऑफिस, एसडीएम ऑफिस व तहसील कार्यालयों को आपदा प्रबंधन के काम तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बीडीओ ऑफिस को पंचायतों में काम में तेजी लाने की बात कही है। सुधीर शर्मा ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह पंचायतों में मंजूर कार्यों के लिए शीघ्र बजट का प्रावधान करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरेड में साढ़े 25 लाख का नलकूप लोगों को समर्पित, बैजनाथ हलके से पेयजल समस्या को जड़ से समाप्त करना प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ, 07 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के हरेड़ में साढ़े 25 लाख रुपए की लागत से लगे विद्युतीकरण नलकूप का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जुड़वां बहनों ने आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में शीर्ष स्थान किया हासिल

एएम नाथ । शिमला, एक मई :  हिमाचल प्रदेश में जुड़वां बहनों – अविशा स्याल और सिरिशा स्याल ने ‘इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन’ (आईसीएसई) कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में क्रमशः 99.4 प्रतिशत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी : 9 जून को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियों को लेकर  बैठक की करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शनिवार से दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 7 जून को देर शाम सिहुंता पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान 21 अप्रैल तक लागू रहेगी धारा 144: डीसी

ऊना  : जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के चलते कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 21...
Translate »
error: Content is protected !!