पठियार स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को मिलेगा सम्मान: आरएस बाली

by

नगरोटा , 30 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है तथा इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बेहतरीन कार्य करने वाले स्कूलों और अध्यापकों को राज्य सरकार प्रोत्साहित करेगी और इसके तहत जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा। वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पठियार के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए वर्ष 2026-2027 तक राज्य की प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की 2050 पाठशालाओं को चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। उन्होेंने कहा कि राज्य में सरकारी क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाएंगे। इसके साथ ही स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा, जिसके लिए खण्ड, उपमंडल व जिला स्तर के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा ताकि शिक्षा के स्तर में सुधार आ सके।
आरएस बाली ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में लाए जा रहे सुधारों के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों कोे आयु वर्ग के अनुसार जीवन उपयोगी कौशल (लाइफ स्किल) में पारंगत किया जाएगा, ताकि उनका ज्ञान केवल किताबों तक ही सीमित न रहने पाए।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने संबोधन के दौरान कहा कि नगरोटा बगबां क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि नगरोटा क्षेत्र के बच्चों को घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। नगरोटा बगबां में भी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित कर ली गई है।
विद्यालय की पूर्व छात्रा काजल ने मुख्य अतिथि को अपने हाथों से बनाई विकास पुरुष जी.एस बाली और आर.एस बाली की एक सुंदर पेंटिंग भेंट की। उन्होंने छात्रा द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग के लिए उसकी प्रशंसा की और धन्यवाद किया।
उन्होंने पाठशाला के लिए साइंस लैब , वोकेशनल लैब देने की घोषणा भी की तथा मुरम्मत कार्य के लिए 5 लाख रुपए, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के लिए 1 लाख रुपए देने की स्वीकृति प्रदान की गई।
इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य नंदिता शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने परीक्षाओं अन्य विद्यालय की गतिविधियों में उत्प्रेरण विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए साथ ही उन्होंने गणमान्य व्यक्तियों को भी पुरस्कार बांटे।
इस अवसर पर एसडीएम मुनीष शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महासचिव अरुण कटोच, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़,महासचिव अजय सिपहिया, प्रधान मलां पंचायत जोनू, एसएमसी प्रधान विपिन कुमार, अल्पना , डॉक्टर संसार चैधरी, मनमीत सूद, प्रेम राणा, मदन मोहन, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, नीतू राम, प्रेम राणा, अशोक राणा, मिलाप, डोगरा, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, विद्यालय के अध्यापक, परिजन और बच्चे मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन 2024 की अवधि के दौरान नगदी ले जाते समय साथ रखें आवश्यक दस्तावेज-  DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा 17 मार्च :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खो-खो खिलाड़ियों पल्लवी व परिशा को उपायुक्त राघव शर्मा ने दिए सर्टिफिकेट

ऊना :27 जुलाईः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने 31वीं राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से भाग लेने वाली जिला ऊना की दो खिलाड़ियों पल्लवी कुमारी तथा परिशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और जयराम ठाकुर दुआरा चिर परिचित अंदाज में एक दूसरे पर शब्दी हमला

रोहित जसवाल। ऊना।  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एक बार फिर आमने-सामने होते हे तो हिमाचल की सियासत में गर्माहट आ जाती है। दोनों नेताओं के बीच यहां विधानसभा में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अनुराग को सराहा विक्रमादित्य ने लेकिन कंगना पर साधा निशाना – हिमाचल को 293.36 करोड़ के पांच प्रोजेक्ट मिले

एएम नाथ। शिमला :  सड़कों के नवीनीकरण और उत्थान के लिए पांच परियोजनाओं  को कल स्वीकृति मिली है। इसमें सीआरआईएफ के माध्यम से लगभग 294 करोड़ रुपये का सहयोग मिला  है। इनमें दो हमीरपुर,...
Translate »
error: Content is protected !!