सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : किसानों को अपनी बात रखने का मिला बड़ा मौका

by
किसानों का आंदोलन लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। लगातार किसान आपनी मांगों को लेकर सीमाओं पर डटे हुए हैं। वहीँ दूसरी तरफ किसान नेता डल्लेवाल की तबियत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।
ऐसे में किसानों का कहना है कि हमारी मांगों को सुना जाए और वो केंद्र सरकार से सीधे बात करना चाहते हैं। ऐसे में अब उन्हें बड़ा मौक़ा मिला है। आपको बता दें अपनी मांगों को रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट से किसानों को बड़ा मौका मिला है।
           दरअसल काफी लंबे समय से आंदोलन कर रहे किसानों को अब सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मांगों को रखने के लिए बड़ा मौक़ा दिया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने संयुक्त किसान मोर्चा को बैठक का न्योता दिया है। इस बैठक के द्वारा किसान अपनी मांगों को और समस्याओं को सुप्रीम कोर्ट के सामने रख सकते हैं।
जानिए कब होगी मीटिंग : दरअसल, 3 जनवरी को सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर 1, पंचकुला में किसानों और सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी के बीच बैठक होगी ।इस बैठक में किसानों की मांगों समेत विभिन्न मांगों पर चर्चा जाएगी। वहीँ किसानों के पास ये एक अच्छा मौका है अपनी बात को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगातार किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत बिगड़ती जा रही है। लेकिन अब भी वो अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों की समस्याओं के निदान के लिए नगर निगम लगाएगा समाधान शिविर

वार्ड एक, दो व तीन में 6 मार्च को नगर निगम हाल में लगेगा शिविर बी बी एन, 5 मार्च (तारा) : नगर निगम की ओर से निगम के सभी 15 वार्डों में लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेंज में आते ही पूरी तरह ध्वस्त कर देंगे : ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने भूमध्यमहासागर में अमेरिका के युद्धपोत (5वें बेडे़) यूएसएस अब्राहम लिंकन को एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल के हमले में निशाना बनाया है। एक वीडियो में ईरानी मिसाइल अब्राहम लिंकन पर जोरदार हमले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भवन की कुर्की के आदेश : सुक्खू बोले- कोर्ट का आदेश पढ़ने के बाद लेंगे फैसला

दिल्ली :  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने दिल्ली में बने हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश दिए हैं. दिल्ली के मंडी हाउस में स्थित हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश एक आर्बिट्रेशन...
Translate »
error: Content is protected !!