व्यवस्था परिवर्तन में बजट स्पीच भी झूठ का पुलिंदा बनाकर रह गई – बजट में घोषित आदर्श स्वास्थ्य संस्थाओं का क्या हुआ : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि पहले बजट के दौरान प्रदेश के लोगों से आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने का जो वादा सरकार द्वारा किया गया था उसका क्या हाल है? क्या प्रदेश में 69 आदर्श संस्थान बन गए? उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो गई? मुख्यमंत्री ने अपने पहले बजट स्पीच के पृष्ठ संख्या 13 पैरा नंबर 37 में सदन के भीतर प्रदेश के लोगों से यह वादा किया था कि उनकी व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार प्रदेश में 69 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाएगी जिसमें हर प्रकार के इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 2 साल पहले बजट के दौरान की गई घोषणा में सरकार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई हैं। अपने दूसरे बजट में मुख्यमंत्री ने झूठ की एक और सीमा पार की और उन्होंने कहा की प्रदेश के जिला अस्पताल में चयनित आदर्श स्वास्थ्य केंद्रों पर ’कैंसर डे केयर सेंटर’ भी बनाया जाएगा वहां पर पल्लेटिव केयर यूनिट भी चलाई जाएगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा था कि घोषित किए गए 69 आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों पर कार्य विभिन्न चरणों में है और 2024-25 में इनमें से अधिकांश को पूरा कर लिया जाएगा। नया बजट आने में अब लगभग दो महीनें का समय ही शेष है, ऐसे में मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उनके बजट भाषण के दौरान की गई इन घोषणाओं का क्या हुआ?
जयराम ठाकुर ने कहा जमीनी स्तर पर मैंने विभिन्न क्षेत्रों में इसकी पड़ताल की। स्थानीय लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदेश के आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों का हाल जाना। हकीकत हैरानी भरी है। लगता है सरकार अपने बजट भाषण में किए गए वादों को ही चुनावीं भाषण की तरह भूल गई है। सरकार एक भी आदर्श स्वास्थ्य संस्थान जमीन पर नहीं उतार पाई है। उल्टे पूर्व सरकार द्वारा किए गए स्वास्थ्य सुधारों और व्यवस्थाओं का बंटाधार कर दिया गया है। आज अस्पतालों में फ्री मिलने वाली दवाओं, स्वास्थ्य और चिकित्सीय सुविधाओं का हाल किसी से छुपा नहीं है। जहां पूर्व में हमारी सरकार द्वारा 5 हजार के हो या 50 हजार रुपए के इंजेक्शन लोगों को नि:शुल्क देती थी आज प्रदेश के मरीज छोटी-छोटी दवाइयां के लिए भी भटक रहे हैं। अस्पतालों में जांच बंद है। छोटे बड़े ऑपरेशन सुक्खू सरकार द्वारा हिम केयर और आयुष्मान का भुगतान न किए जाने के कारण रुके हुए हैं। यह सरकार के लिए शर्मनाक हैं कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं का भी ख्याल नहीं रख पा रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज तक प्रदेश में ऐसी सरकार नहीं देखी थी जो किसी भी मामले में गंभीर न हो। पहली बार ऐसा हुआ होगा जब कोई सरकार अपने बजट स्पीच में कोई वादा कर रही हो और वादा करके पूरी तरीके से भूल जाती हो। यह पहली बार हो रहा है जब सरकार के द्वारा घोषित महत्वाकांक्षी योजना जिसे बजट स्पीच में भी प्रमुखता से स्थान दिया गया हो उसे सरकार द्वारा पूरी तरह भुला दिया गया हो। बस हर बजट भाषण में मुख्यमंत्री कोई ना कोई नए सब्जबाग दिखाते हैं और फिर खुद भी भूल जाते हैं। जिस तरह मुख्यमंत्री ने पहले स्पीच में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने का वादा किया और दूसरी बजट स्पीच में आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में कैंसर डे केयर सेंटर खोलने का वादा किया हो सकता है अगली बार आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में हार्ट ट्रांसप्लांट जैसे सर्जरी का वादा भी कर दें और हर बार की तरह आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलना भूल जाए। मुख्यमंत्री से निवेदन है वह अपने बजट भाषण को चुनावी भाषण की तरह न समझे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मैं एक योद्धा हूं और संघर्ष की भट्टी में तपकर जन सेवा के लिए सदैव तत्पर हूं : भाजपा चोरी-छिपे सत्ता में आने की कोशिश कर रही, जनता देगी जवाब’ – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ।  शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के चौपाल के नेरवा में 73.43 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरान्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित : DC मुकेश रेपसवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर- नई पीढ़ी को मिलती है प्रेरणा जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क संपर्क से वंचित गांवों के लिए बनेगी डीपीआर, पीएमजीएसवाई-4 में होंगे शामिल : कुलदीप सिंह पठानिया

कहा, चंबा में 551 करोड़ की 65 सड़क परियोजनाओं में 61 को मिली गति, जल्द शुरू होंगे शेष कार्य विधानसभा अध्यक्ष बोले, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी एएम नाथ। डलहौजी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश में पहले पीड़ित पुरुष को मिली पेंशन : पंजाब में एसिड अटैक पीड़ित पुरुषों को भी मिलेगी 8000 महीने की पेंशन

पंजाब में अब एसिड अटैक से पीड़ित पुरुषों को भी पेंशन मिलेगी, यह हम नहीं कह रहे हैं. बल्कि पंजाब सरकार ने एसिड अटैक से पीड़ित पुरुषों के लिए आठ हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन...
Translate »
error: Content is protected !!