कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा नया काम – फतेहपुर में किया क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया

by

नूरपुर, 30 नवंबर। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज वीरवार को फतेहपुर स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कांगड़ा जोन में लोक निर्माण की विभिन्न प्रस्तावित व चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान विधायक फतेहपुर भवानी सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा और चम्बा जिला सहित जोगिंदर नगर मंडल के अधिकारियों से उनके क्षेत्र में चल रहे कार्यों का ब्यौरा लिया।
*कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा नया काम*
विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पहले और दूसरे चरण में जिन ठेकेदारों ने काम को पूरा नहीं किया है, उन्हें तीसरे चरण में कोई नया काम नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कामों की देरी को वे बड़ी सख्ती से लेंगे और जिम्मेदार व्यक्तियों के उपर एक्शन लेने से भी परहेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होगा।
*फंड्स का तय समय पर करें पूर्ण उपयोग*
मंत्री ने कहा कि कांगड़ा जोन में चल रही केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं के फंड्स का पूर्ण उपयोग तय समय में किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सख्त निर्देश है कि प्रदेश में कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ावा दिया जाए और सड़कों-पुलों के निर्माण पर विशेष जोर दिया जाए।
*इन योजनाओं का लिया ब्यौरा*
लोक निर्माण विभाग मंत्री ने कांगड़ा जोन के सभी मंडलों तथा जोगिंदर नगर मंडल के अधीन राज्य विकास कार्यक्रमों के साथ साथ केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं की वस्तुस्थिति तथा प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पहले और दूसरे चरण के कार्यों की समीक्षा के साथ साथ योजना के तीसरे चरण में बनाई डीपीआर और स्वीकृत योजनाओं का ब्योरा लिया। उन्होंने नाबार्ड, सेंट्रल रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजनाओं, डिपोजिट वर्क्स सहित अन्य कार्यों का जायजा भी लिया। मंत्री ने लंबे समय से रुके कार्यों की वजहें जानने के साथ साथ उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली की भी विस्तार से समीक्षा की।
*यह कार्य प्रगति पर*
बैठक के उपरांत उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश भर में तीन हजार करोड़ की लागत से लगभग 2600 किमी ग्रामीण सड़कों का स्तरौन्यन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीएमजेएसवाई के पहले और दूसरे चरण में कांगड़ा जोन में 1772 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 5061 किलोमीटर लंबी 1139 सड़कों का निर्माण तथा सुधार किया गया है। वहीं पीएमजेएसवाई के तीसरे चरण में जोन में 863 करोड़ रुपये की लागत से 757 किलोमीटर लंबी 72 सड़कों की डीपीआर तैयार की गई है। वहीं जोन में योजना के तीसरे चरण में 58.44 करोड़ रुपये की करीब 66 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों के सुधार का कार्य चल रहा है।
उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत साल 2022-23 में 88 करोड़ रुपये के कार्य किए गए हैं। वहीं 2023-24 के लिए कांगड़ा जोन में 79 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सेंट्रल रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत जिले में साल 2022-23 में 44 करोड़ रुपये के कार्य किए गए हैं। वहीं 2023-24 के लिए करीब 22 करोड़ का बजट प्रावधान है।
*क्षतिग्रस्त पुलों-सड़कों का किया निरीक्षण*
इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री ने फतेहपुर और मंड क्षेत्र में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़को और पुलों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने छाबड़ा और रियाली खड्ड पर बने पुलों और बरसात से उसके आस-पास के क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अनाज मंडी रियाली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पोंग के साथ लगते क्षेत्रों में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और आज वे लोक निर्माण मंत्री होने के नाते वस्तुस्थिति का जायजा लेने यहां आए हैं।
इस दौरान स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के साथ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों की सहायता करने के लिए 4500 करोड़ का विशेष राहत पैकेज जारी किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जल्द ही लोगों को यह सहायता उपलब्ध करवाने के साथ साथ सड़कों-पुलों के निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लोक निर्माण मंत्री के समक्ष रखा। विक्रमादित्य सिंह ने लोगों के सुझावों और संवेदनाओं को सुनते हुए इन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हत्या कर साधू का भेष धरकर 33 साल छिपा रहा : 11 साल पहले सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा चुकी : पुलिस ने एक बार फिर 1991 में हुई हत्या की फाइल को खोला

इंदौर के महू स्थित एक मठ में साधू का भेष धरकर 33 साल से छिपे एक अपराधी को सागर जिले की देवरी पुलिस ने बड़ी ही चालाकी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या...
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को मैक्लोडगंज से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11वें रोज़गार मेले में प्रधानमंत्री ने 51,000 के करीब नियुक्ति पत्र किए वितरित : केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर के नेतृत्व में लगभग 100 युवाओं को नियुक्ति पत्र बाँटे गए

शिमला 30 नवंबर -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज रोज़गार मेले में सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 नियुक्ति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत पहुंचते ही फफक-फफक कर रोने लगीं विनेश, बहनों ने बंधाया ढाढ़स, साक्षी ने सरकार के समर्थन को सराहा

नई दिल्ली : भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट देश लौट आई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही देशवासियों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया है. इस पल के कुछ वीडियो ANI न्यूज...
Translate »
error: Content is protected !!