500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइन

by
पिछले साल तक 2000 का नोट भारतीय करेंसी में सबसे बड़ा नोट प्रचलन में था। इसे बंद किए जाने के बाद अब 500 का नोट  ही सबसे बड़ा रह गया है।  1000 रुपये के नोट को भी सरकार व आरबीआई की ओर से बंद किया जा चुका है। फिलहाल 500 के नए नोट प्रचलन में हैं।
इससे पहले भी 500 का नोट दूसरे फॉर्मेट में प्रचलन में था, जिसे बंद  कर दिया गया। उस समय 500 के नकली नोट होने की शिकायतें भी काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। हालांकि अब नए नोटों के प्रचलन के बाद भी कई बार नकली नोट होने की शिकायतें सामने आती हैं। ऐसे में आरबीआई (RBI news) ने असली व नकली नोट की पहचान बताते हुए गाइड लाइन जारी की है।
ऐसे करें 500 के असली नोट की पहचान :
1. 500 के नोट में एक तरफ लाल किले की तस्वीर छपी है।
असली नोट आधार कलर स्टोन ग्रे है। इसके अलावा इन नोटों का डिजाइन और जियोमिट्रीक पैट्रन आगे व पीछे की कलर स्कीम को दर्शाता नजर आता है।
2. 500 के असली नोट पर लिखा 500 का अंक ट्रांसपेरेंट है यानी आर पार दिखने वाला है। इसकी लेटेंट इमेज वाली खूबी इस नोट को असली होने को दर्शाती है, जो आंखों के लेवल पर नोट को होरिजेंटल स्थिति में करने पर दिखती है। नोट में 500 को स्पष्ट व वाटरमार्क टाइप में भी लिखा गया है।
3. देवनागरी लिपी में 500 के नोट पर शब्दों में इस संख्या को लिखा गया है। नोट पर बहुत ही सूक्ष्म शब्दों में हिंदी में भारत व अंग्रेजी में इंडिया लिखा हुआ है। जब नोट (500 ke note ki pahchan kaise kre) को तिरछा करके देखेंगे तो नोट का सिक्योरिटी थ्रेड हरे से नीले रंग में प्रतीत होगा। असली नोट को बहुभाषी पैनल, आरबीआई की मुहर व महात्मा गांधी की वाटरमार्क व प्रिंट तस्वीर तथा स्वच्छता लोगो से भी पहचान सकते हैं।
ऐसे लग जाता है चूना :   आज के दौर में एटीएम से भी 500 के नोट निकल सकते हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। शातिरों की चाल यहां तक पहुंच गई है। इस तरह की कई बार शिकायतें भी आई हैं कि एटीएम से नकली नोट मिले हैं। बता दें कि जब आप एटीएम से नकली नोट निकलने पर बैंक के पास जाते हैं तो उस नोट को लेने से मना कर दिया जाता है। ऐसे में आपको परेशानी होना स्वाभाविक है। इससे आपको चूना भी लगता है।
फटे पुराने नोट का क्या करें :  अक्सर ऐसा भी होता है कि नकली नोट मिलने के अलावा ATM से ट्रांजेक्शन करते समय फटे-पुराने नोट भी निकल आते हैं। अगर आपके साथ कभी ऐसा होता है तो RBI की गाइडलाइन के अनुसार आप बैंक की किसी नजदीकी शाखा में जाकर आप फटे-पुराने नोटों को बदलवा सकते हैं।यह कदम आपको जल्द से जल्द उठाना चाहिए।
इसलिए जरूरी है गाइडलाइन को फॉलो करना :  मार्केट में 500 के कई नकली नोट  होने की शिकायतें व घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। ऐसे में शातिरों ने 500 के नकली नोटों की घुसपैठ की हुई है। ऐसे में RBI की 500 के असली नोट की पहचान के लिए जारी की गई गाइडलाइन के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इन सब बातों की जानकारी होने के बाद व असली तथा नकली नोटों को लेकर RBI की गाइडलाइन ,जानने के बाद आप चूना लगने से बच जाएंगे। साथ ही 500 रुपए के असली व नकली नोट में फर्क को झट से समझ जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 करोड़ की ठगी – वर्धमान ग्रुप के मालिक से : सुप्रीम कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट भेजकर दिखाया डर

लुधियाना। देशभर में डिजीटल अरेस्ट के मामले बढ़ते जा रहे हैं और ठग लोगों के बैंक खातों से पैसे निकलवा कर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर ठगी कर रहे हैं। अब नया मामला पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्किट हाउस हमीरपुर की डॉरमीटरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

एएम नाथ। हमीरपुर : लोक निर्माण विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने 20 मई, 2026 से सर्किट हाउस हमीरपुर स्थित 21 बैड वाली डॉरमीटरी को एचपीपीडब्ल्यूडी ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद सुरेश कश्यप ने की दिशा बैठक की अध्यक्षता : सिरमौर में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

पीएमजीएसवाई के तहत 32 सड़क निर्माण कार्य पूरे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से 4,328 लाभार्थियों को मिली सहायता नाहन, 14 अक्टूबर। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कुमार कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को नाहन...
पंजाब

लोगों की सेहत की रक्षा करने वाले सरकारी अस्पतालों में कोरोना से बचाव के लिए लगाई गई सेनेटाइजर मशीनें खाली

गढ़शंकर – एक तरफ जहां कोरोना से बचाव के लिए सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है और इससे लोगों को बचाने के लिए रात का कर्फ्यू राज्य में...
Translate »
error: Content is protected !!