धर्मशाला सरस मेले में सोमभद्रा उत्पादों के स्वाद ने जीता दिल

by

वन मंत्री राकेश पठानिया व विधायक विशाल नैहरिया ने भी की तारीफ
ऊना, 24 मार्चः अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्री मेले के बाद धर्मशाला में 21 मार्च से आरंभ हुए सरस मेले में जिला ऊना के सोमभद्रा उत्पादों के स्वाद ने धूम मचा दी है। 30 मार्च तक धर्मशाला में चलने वाले सरस मेले में सोमभद्रा उत्पादों के चार स्टॉल स्थापित किए गए हैं, जिनमें दलिया, सेवियां, पापड़, आचार, चटनी व मुरब्बा इत्यादि सोमभद्रा के साथ लिस्ट किए गए अन्य उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है। लोगों में सोमभद्रा उत्पादों की खरीददारी के प्रति काफी रुझान देखने को मिल रहा है। साथ ही ऊना जिला में तैयार होने वाले बांस के बने उत्पाद भी धर्मशाला में हाथों हाथ बिक रहे हैं।
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा “धर्मशाला सरस मेले में सोमभद्रा उत्पादों के प्रति खरीददारों का उत्साह बना हुआ है। शुरूआती तीन दिन में ही 36 हजार रुपए से अधिक के उत्पादों की बिक्री हुई है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा क्योंकि रविवार को छुट्टी वाले दिन अधिक लोगों के मेले में आने की उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि मेले में भी सोमभद्रा उत्पाद मुख्य आकर्षण बने।”
धर्मशाला सरस मेले में आए वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने भी सोमभद्रा उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण किया और सोमभद्रा उत्पादों की तारीफ की। वहीं विधायक विशाल नैहरिया भी सोमभद्रा उत्पादों के स्टॉल का जायजा लिया और यहां रखे गए उत्पादों में विशेष रूचि दिखाई।
जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों में एकरूपता लाने के लिए उन्हें सोमभद्रा नाम से मार्केट करने की पहल जिला प्रशासन ने की है। सोमभद्रा उत्पादों में गुणवत्ता पर विशेष फोकस रहता है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। पहले स्वयं सहायता समूह अलग-अलग नामों से अपने उत्पाद बेचते थे, लेकिन अब उनके उत्पादों को लिस्ट कर सोमभद्रा ब्रांड नेम के तहत पैक कर बाजार में बेचा जा रहा है। इस निर्णय से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को एक नई पहचान मिली है, जिससे बाजार का इन उत्पादों के प्रति रुझान बढ़ा है और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है।
-0-
#HimachalPradesh #Una #sarsMelaDharmshala

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिडनी में 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में संसद की संस्था को मजबूत करने के” विषय पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया संबोधित

  आस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मलेन में भाग लिया। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी उपस्थित थे। इस सम्मेलन में देश दुनियां के सैंकड़ो जन प्रतिनिधि जिनमें अधिकतर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किडनी फेल्योर के हर साल 2.2 लाख नए मरीज, ट्रांसप्लांट केवल 6000 में – देश में ऑर्गन डोनेशन का अभाव : डॉ. एचके इमरान हुसैन

रोहित भदसाली। होशियारपुर/ ऊना , 28 अगस्त: “ देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर विकसित होता है और केवल 6000 लोग ही अंगदान के अभाव में ट्रांसप्लांट करा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ADC गंधर्वा राठौढ़ ने ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के दिए टिप्स ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के दिए टिप्स : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

धर्मशाला, 22 सितंबर। जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कार्यालय धर्मशाला में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार एक दिवसीय पंचायत विकास सूचकांक हेतु कार्याशाला आयोजित की गई जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत 25 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन : योजना के तहत कोचिंग संस्थानों को उच्चतर शिक्षा विभाग को एक लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा करवानी अनिवार्य

शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मेधा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सत्र 2023-24 के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं पात्र...
Translate »
error: Content is protected !!