धर्मार्थ अस्पताल भोटा के बाहर फिर धरने पर बैठे लोग , जमकर की नारेबाजी

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर  :  राधास्वामी सत्संग ब्यास के चैरिटेबल अस्पताल भोटा के बाहर बुधवार को सैकड़ों लोग फिर धरने के लिए जुट गए। बीते सोमवार को लोगों ने यहां पर प्रदर्शन किया था। लोगों ने सरकार से लिखित आश्वासन मांगा था कि राधास्वामी प्रबंधन की मांग को जल्द पूरा किया जाए और इसकी लिखित जानकारी प्रबंधन को दी जाए। सरकार की ओर से अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है। धरना के दौरान अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।
बीते दिनों चैरिटेबल अस्पताल के बंद होने की सूचना अस्पताल के गेट पर लगाने से लोग भड़क गए थे। नाराज लोगों ने सोमवार को शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे तक लोग अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन करते रहे। लेकिन सरकार से लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर लोगों ने फिर धरना दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेस क्लब कुल्लू ने डीसी आशुतोष गर्ग को किया सम्मानित

कुल्लू 23 जनवरी :  सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने व लोगों की फीडबैक प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया सेतु की भूमिका निभाता है ।मीडिया की फीडबैक से प्रशासनिक मशीनरी और...
हिमाचल प्रदेश

ऑक्सीजन सिलेंडर स्टोर करने पर रोक, रविवार तक एसडीएम के पास जमा करने होंगे सिलेंडरः डीसी जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवाजाही पर भी लगा प्रतिबंध

ऊना – कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने घर या किसी अन्य स्थान पर ऑक्सीजन सिलेंडर स्टोर करने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आदेश जारी...
Translate »
error: Content is protected !!