‘ईट राइट फ्रूट एंड वेजीटेबल मार्किट’ का पंजाब का पहला सर्टिफिकेट होशियारपुर को हुआ प्राप्त

by

डिप्टी कमिश्नर ने माता चिंतपूर्णी चौक स्थित फल व सब्जी मंडी को दिया ‘ईट राइट फ्रूट एंड वेजीटेबल मार्किट’ का सर्टिफिकेट
जिला स्वास्थ्य अधिकारी की टीम व मार्किट के विक्रेताओं को इस उपलब्धि के लिए दी बधाई
होशियारपुर, 22 फरवरी:
कमिश्नर फूड व ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब अभिनव त्रिखा व एफ.एस.एस.ए.आई के दिशा निर्देशों पर होशियारपुर की माता चिंतपूर्णी चौक के नजदीक भंगी चोअ स्थित फल व सब्जी मंडी को पंजाब का पहला ‘ईट राइट फ्रूट एंड वेजीटेबल मार्किट’ का सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। आज डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने माता चिंतपूर्णी चौक फ्रूट एंड वेजीटेबल मार्किट में फल व सब्जियों का काम करने वाले विक्रेताओं को यह सर्टिफिकेट सौंपा। इस दौरान उनके साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह व फूड सेफ्टी टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी व मार्किट को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और विक्रेताओं को अपील करते हुए कहा कि इस सर्टिफिकेट के मापदंडों को इसी तरह बनाए रखें व सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पालन करते हुए साफ सुथरे फल व सब्जियां लोगों को बेचें ताकि रंगले पंजाब के सपने को साकार किया जा सके।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह ने बताया कि ‘ईट राइट फ्रूट एंड वेजीटेबल’ मार्किट को सर्टिफाई करने के लिए सरकार की ओर से एम.एस. सर्टिफिकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड फर्म को अधिकृत किया गया था, जिसके आडिटर की ओर से फल व सब्जी मंडी का दो बार आडिट करने, एफ.एस.एस.ए.आई की ओर से निर्धारित माप दंड पूरे करने के बाद यह सर्टिफिकेट इस मार्किट को 2 वर्ष के लिए जारी किया गया। जिसमें सभी विक्रेताओं की फूड सेफ्टी एक्ट के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग, मैडिकल सर्टिफिकेट आदि जैसे मापदंड चैक किए गए। उन्होंने बताया कि मार्किट के सभी विक्रेताओं को निजी व अपनी दुकान की सफाई संबंधी ट्रेनिंग सरकार की ओर से अधिकृत फर्म सार्थक युवा चेतना संगठन की ओर से दी गई व विक्रेताओं को साफ सुथरा सामान बेचने के लिए कहा गया और फल-सब्जियों को साफ पानी से धोने के बारे में बताया गया है।
इस मौके पर फूड सेफ्टी टीम की ओर से रमन विरदी, संदीप कुमार व फल-सब्जी विक्रेता तरसेम लाल, पारस नाथ राय, धर्मवीर, राकेश कुमार, नितीश मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनआरआई जगजीत सिंह बराड़ ने सरकारी प्राइमरी स्कूल चमिंडा के बच्चों को बांटी वर्दियां और अन्य सामग्री

एनआरआई भाईचारे के अन्य सदस्य भी अपने गांवों के स्कूलों और डिस्पेंसरियों के विकास में योगदान डालें: पवन दीवान लुधियाना, 10 अप्रैल: लुधियाना के गांव चमिंडा में हर साल की तरह इस वर्ष भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 प्वाइंट में समझिए रात में बॉर्डर पर क्या-क्या घटा : सीजफायर के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान दुआरा सीजफायर तोड़ा तो ..भारत से मिला करारा जवाब

नई दिल्ली । लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर की तोड़ा तो भारतीय सेना में जबरदस्त जवाब दिया और एक बार फिर पाकिस्तान को घुटनों ले बल ल दिया है।   सेना व यह सुरक्षा एजेंसियां पूरी...
article-image
पंजाब

*जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव : राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों को अपडेट करने हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी किया*

दावे एवं आपत्तियाँ 17 अक्टूबर तक ली जाएँगी – मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 24 अक्टूबर को होगा होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति के आम चुनावों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों का मार्च स्थगित – कल बैठक में होगी आगे की रणनीति पर चर्चा

शंभू बॉर्डर पर जुटे किसानों के जत्थे ने रविवार को दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। किसानों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के...
Translate »
error: Content is protected !!