कार से महिला ने दागीं गोलियां : एक के बाद एक किए 5 हवाई फायर

by

लुधियाना : पंजाब में हथियारों को प्रमोट करने वाले गानों पर बैन है, वहीं सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो शेयर और वीडियो अपलोड करने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंद्ध है। बावजूद इसके कुछ लोग हथियारों के साथ टशनबाजी दिखाने के लिए नियमों को ताक पर रखते हुए ऐसे फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

हालांकि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर रही है।

वहीं पंजाब के लुधियाना में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला के अजीब ही शौक देखने को मिले हैं। महिला चलती कार में से हथियार बाहर निकालती है और एक के बाद एक दनादन पांच हवाई फायर करती है।

हैरानी की बात यह है कि महिला तो अपनी टशनबाजी कर रही थी, लेकिन उसकी यह टशनबाजी किसी की जान भी ले सकती थी। जैसे महिला गोलियां चला रही है ऐसे में इस फायर दौरान गोली किसी राहगीर को भी लगी सकती थी। लेकिन, महिला के सिर पर टशनबाजी का भूत सवार था। महिला ने फायरिंग की वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अपलोड की है। वहां से यह वीडियो वायरल हो गई। हैरानी बात यह है कि सरेआम हवाई फायर करने के बाद भी पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी।

दरअसल, पंजाब में लगातार अवैध हथियारों के साथ वारदातें हो रही हैं। लोगों का हथियारों की तरफ रूझान बढ़ने लगा है। हर जिले में लाइसेंसी हथियार लेने की होड़ लगी हुई है। युवा हथियारों के साथ अपनी फोटो सोशल साइट्स पर अपलोड कर रहे हैं। अब महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।

लुधियाना में महिला का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में पगड़ीधारी युवक बैठा और उसके साथ एक महिला बैठी हुई है। वह व्यक्ति से उसका पिस्तौल लेती है और फिर चलती कार से बाहर की तरफ हाथ कर हवाई फायर कर देती है। उसने एक के बाद एक पांच हवाई फायर किए। हालांकि, यह वीडियो किस इलाके की है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

पता चला है कि कार में बैठा युवक सराभा नगर का रहने वाला है और महिला हंबड़ा रोड की है। फायर करते हुए की वीडियो बनाकर इसे इंस्टाग्राम स्टेट्स भी लगाया है। हालांकि, अब वीडियो डिलीट हो गई है। क्योंकि, स्टेट्स 24 घंटों के बाद खुद-ब-खुद डिलीट हो जाता है। पुलिस के पास इस बात की शिकायत पहुंच गई है। कमिश्नरेट पुलिस के सीनियर अधिकारी इस पर जांच करने में जुटे है कि आखिर उक्त महिला कौन है जो गोलियां चला रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे में धुत एसआई ने दो लोगों को कुचला : पलटियां खाकर खेतों में जा पलटी कार : पूर्व एएसआई की मौके पर मौत और एक्टिवा चालक का घायल

भुलत्थ  :  नशे में धुत्त पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने अपनी कार से गांव दोलोवाल के पास एक के बाद एक्टिवा व स्कूटर सवारों को कुचल दिया। जिसमें एक्टिवा सवार पूर्व एएसआई की मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप-चुनावों के लिए व्यय पर्यवेक्षक की अध्यक्षता में चुनावी व्यय निगरानी टीम की पहली बैठक आयोजित

नालागढ़  :  51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक एन. कार्तिक ने आज उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ के कार्यालय में चुनावी व्यय निगरानी टीम की पहली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिनचर्या में शामिल करें योग, नियमित करें योगाभ्यास : डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 21 जून। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्थिरता के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में आयुष विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!