करियाने की दुकानों पर भी मिलेगी सर्दी, खांसी, बुखार और एटांसिड जैसी आम दवाएं !

by

नई दिल्ली : भारत में अब सर्दी, खांसी, बुखार और एटांसिड जैसी आम दवाओं को जनरल स्टोर्स पर बेच जाने की अनुमति दी जा सकती है। केंद्र सरकार की ओर से एक समिति बनाई गई है, जो भारत में ओवर द काउंटर (ओटीसी) दवा नीति बनाने की दिशा में काम कर रही है।

खास बात यह है कि लोगों को दवा खरीदने के लिए किसी डॉक्टर की पर्ची दिखाने की जरूरत भी किराना की दुकानों पर नहीं पड़ेगी। ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में आम दवाओं को पहुंच को आसान बनाने के लिए यह सब किया जा रहा है।  विशेषज्ञों की ओर से सुझाव दिए गए थे कि अभी कई इलाकों में आम दवाओं को पहुंच आसान नहीं है। अमेरिका समेत कई देशों में आम दवाओं को किराना की दुकानों से बेच जाने की छूट है। इसलिए उनकी तर्ज पर भारत में भी ओटीसी लागू करने पर विचार होना चाहिए। जिसके बाद नीति बनाने को लेकर केंद्र की गठित समिति ने सोमवार को कई सुझावों पर चर्चा की है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ओवर द काउंटर में सिर्फ वही दवाइयां शामिल की जाएंगी, जिनको डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना बेचने की परमिशन है। यूएसए, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसी ही नीति दवाइयों की खरीद, उपयोग को लेकर लागू है।

फरवरी में ओटीसी के लिए बनी थी समिति :   इसी साल फरवरी में ओटीसी दवा नीति तैयार करने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक अतुल गोयल ने समिति बनाई थी। समिति की ओर से हाल ही में दवाओं की पहली लिस्ट सौंपी गई थी, जिनको बेचा जा सकता है। इसमें जोड़-घटा के लिए ही सोमवार को मीटिंग बुलाई गई।

काउंटर पर बेची जाने वाली दवाओं के लिए नियम नहीं :  भारत में काउंटर पर बेची जाने वाली दवाओं के लिए नियम नहीं हैं। जबकि प्रिस्क्रिप्शन दवा के लिए नियम हैं। उसी दवा को ओटीसी माना जाता है, जिसको विशेष रूप से प्रिस्किप्शन मेडिसिन नहीं बताया जाता। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस संबंध में अभी चर्चा चल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीला के गुरुद्वारे में मोदी का मत्था टेकना महज धार्मिक दौरा या पंजाब चुनाव की सियासी रणनीति?

2027 विधानसभा चुनाव से पहले सिख समुदाय और प्रवासी पंजाबियों तक पहुंच बनाने का संदेश? 1901 में स्थापित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे में प्रधानमंत्री ने रखी पुनर्विकास की आधारशिला चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने मंगला से टापूंन जीप योग्य सड़क का किया लोकार्पण : 1 करोड़ 80 लाख के किये शिलान्यास व उद्घाटन, पुंदला संपर्क सड़क के निर्माण के लिए व्यय होंगे 75 लाख रुपये

विधानसभा क्षेत्र चंबा के एक समान विकास के लिए प्रतिबद्ध: नीरज नैय्यर एएम नाथ। चंबा विधायक नीरज नैय्यर ने विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत आज लगभग 1 करोड़ 80 लाख के शिलान्यास व उद्घाटन...
article-image
पंजाब

निजी अस्पतालों को को वैक्सीन बेचने की जिम्मेदारी लेते हुए सेहत मंत्री इस्तीफा दे- शूका

गढ़शंकर – नगर परिषद गढ़शंकर के पूर्व प्रधान व अकाली दल नेता राजिंदर सिंह शूका ने पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने बढ़ाई पूर्व मंत्री गिलजियां की मुश्किलें :

गिलजियां अग्रिम जमानत के लिए लोअर कोर्ट जाएं : हाईकोर्ट चंडीगढ़ : हाईकोर्ट की तरफ से पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां को कोई राहत न मिलने पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वर्णनीय...
Translate »
error: Content is protected !!