धान खरीदे नहीं जाने के रोष में और धान की खरीद शुरू करवाने के लिए किसानों के साथ कुल हिंद किसान सभा ने गढ़शंकर अनाज मंडी में रोष प्रदर्शन

by

गढ़शंकर। कुल हिंद किसान सभा द्वारा 7 दिनों से मंडियों में धान खरीदे नहीं जाने के रोष में और धान की खरीद शुरू करवाने के लिए किसानों के साथ  गढ़शंकर अनाज मंडी में रोष प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उक्त रोष प्रदर्शन कुल हिंद के उपाध्यक्ष गुरनेक सिंह बज्जल के नेतृत्व में किसान सभा सुबाई सचिव दर्शन सिंह मट्टू, चौधरी आचार बिल, बीबी सुभाष मट्टू की अगुआई में किया गया।
उन्होंने  कहा कि किसान, किसानी, मजदूर और खरीद निरीक्षक, शैलर मालिक सभी हड़ताल पर हैं और उनकी मांगें मानकर धान की खरीद शुरू करें! एक तरफ सरकार कहती है कि हम मंडिया से अनाज खरीदेंगे, 1 अक्टूबर से सरकारी खरीद शुरू हो गई है।  लेकिन आज 7 दिन हो गए, किसान मंडिया में घूम रहे हैं.और अपनी फसलों की सुरक्षा कर रहे हैं! बारिश और खराब मौसम के कारण धान की फसल बाजार में खराब हो रही है अगर सरकार ने जल्द खरीद शुरू नहीं की तो संयुक्त किसान मोर्चा के संगठनों को साथ लेकर उग्र संघर्ष किया जाएगा ! इस मौके पर बख्शीश सिंह, प्रेम राणा, सतनाम सिंह भज्जल, राजिंदर भज्जल, नरिंदर भज्जल, झुझार सिंह , गुरदेव सिंह, बाला सिंह, गोल्डी गोलिया, जिंदा भज्जल, सबा भज्जल, कालू भज्जल, कीरत भज्जल, परदीप भज्जल, इंदरजीत भज्जल, जस्सल भज्जल , गुपाल थांदी  उपस्थित थे!
फोटो : गुरनेक सिंह बज्जल के नेतृत्व में किसान सभा सुबाई सचिव दर्शन सिंह मट्टू व अन्य प्रदर्शन दौरान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पहुंची सुप्रीम कोर्ट की विशेष कमेटी : डल्लेवाल ने कहा कि मेरे लिए किसानी पहले है और मेरी सेहत बाद में

संगरूर। सुप्रीम कोर्ट की उच्च स्तरीय हाई पावर कमेटी आज (सोमवार) खनौरी बॉर्डर पहुंची। 42 दिनों से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कमेटी ने मुलाकात की। इस दौरान विशेष पावर...
article-image
पंजाब

सरपंचों के लिए कुल 52,825 नामांकन और पंचों के लिए 1,66,338 नामांकन दाखिल

चंडीगढ़  :  पंजाब में 15 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव में सरपंच पदों के लिए 52,000 से अधिक नामांकन दाखिल हुए हैं. इसी तरह पंच बनने के लिए 1.66 लाख से अधिक नामांकन...
article-image
पंजाब

शिविर दौरान 100 युनिट रक्त एकत्रित –  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर आयोजित 

गढ़शंकर, 22 मार्च : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में स्कूल प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह के नेतृत्व में सतनाम ब्लड बैंक होशियारपुर द्वारा स्कूल स्टाफ के सहयोग से शहीद-ए- आजम स....
Translate »
error: Content is protected !!