धान फसल की खरीद को लेकर एडीसी ने की बैठक : रामपुर व टकारला में खोले गए हैं धान खरीद केंद्र – महेंद्र पाल गुर्जर

by

ऊना, 13 सितम्बर – आगामी धान की फसल को लेकर जिला स्तरीय उप समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त महेंन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संबंधित विभागों के साथ धान खरीद को लेकर किए जा रहे प्रबंधों के संबंध में चर्चा की गई।
महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि इस बार जिला में धान खरीद का कार्य 2 अक्तूबर से 25 दिसम्बर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि जिला में किसानों से धान खरीद के लिए टकारला और रामपुर में दो खरीद केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया कि वे धान खरीद पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ीचंचचचण्दपबण्पद पर अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। इसके अतिरिक्त उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे 48 घंटों के भीतर किसानों को उनकी फसल का भुगतान सरकार द्वारा ग्रेडिंग निर्धारित एमएसपी के हिसाब से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व विभाग को भी निर्देश दिए कि यदि किसानों को भूमि से संबंधित फर्दों में कोई दिक्कतें आ रही है तो एसडीएम के माध्यम से जल्द निदान करना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें अपनी धान की फसल को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़।
इस अवसर पर क्षेत्र प्रबंधक संजीव वर्मा, डीएफएससी राजीव शर्मा, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, सचिव एपीएमसी भूपेंद्र सिंह, एआरटीओ अशोक कुमार, एडीआईओ भूपेंद्र सिंह, मोहित धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेजन के जंगलों में पहली बार दिखे “नंगे आदिमानव”…सामने आया दुर्लभ जनजाति का वीडियो

वाशिंगटनः दुनिया में पहली बार अमेजन के जंगलों में आदिमानवों का झुंड दिखाई दिया है। इसका वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें वह प्राकृतिक (लकड़ी, पत्थर व अन्य धातुओं) के हथियारों के साथ नग्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी में प्रथम चरण पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न : ग्राम पंचायत तुंग से प्यारे लाल, श्रीकोट से चंद्रा ठाकुर और मशियार से नोक सिंह बने प्रधान।

मतगणना पूरी होते ही समर्थकों में खुशी की लहर, लोक नृत्य और ढोल-नगाड़ों से मना जश्न। तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार(परस राम भारती):- जिला कुल्लू उपमंडल बंजार के अंतर्गत तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत तुंग,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने फहराया तिरंगा ध्वज : थाना कलां में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

ऊना :15 अगस्तः जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यतिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने की लाडा के तहत सावडा कुडडू प्रोजेक्ट बैठक की अध्यक्षता : प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों में विकास कार्यों के लिए धन राशि समानता से की जाएगी आवंटित

शिमला 04 सितम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में जुब्बल उपमंडल के लाडा संबंधित सावडा कुडडू प्रोजेक्ट को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि जुब्बल उपमंडल...
Translate »
error: Content is protected !!