तीर्थन घाटी में प्रथम चरण पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न : ग्राम पंचायत तुंग से प्यारे लाल, श्रीकोट से चंद्रा ठाकुर और मशियार से नोक सिंह बने प्रधान।

by

मतगणना पूरी होते ही समर्थकों में खुशी की लहर, लोक नृत्य और ढोल-नगाड़ों से मना जश्न।

तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार(परस राम भारती):- जिला कुल्लू उपमंडल बंजार के अंतर्गत तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत तुंग, श्रीकोट और मशियार में प्रथम चरण के पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। मंगलवार देर शाम तक प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के सभी परिणाम घोषित कर दिए गए।

तीनों पंचायतों में महिला एवं पुरुष मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। परिणाम घोषित होने के बाद देर रात तक पंचायतों में उत्साह और जश्न का माहौल बना रहा। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और लोक नृत्य के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।

ग्राम पंचायत तुंग.

ग्राम पंचायत तुंग में कुल 1580 मतदाताओं में से 1302 मत पड़े। प्रधान पद के लिए युवा उम्मीदवार प्यारे लाल को 499 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दीनू राम को 458 मत मिले। इस प्रकार प्यारे लाल ने 40 मतों से जीत दर्ज कर प्रधान पद हासिल किया।

उप प्रधान पद के लिए दूनी चंद को 687 मत प्राप्त हुए, जबकि वीर सिंह को 412 मत मिले। दूनी चंद ने 275 मतों के बड़े अंतर से विजय प्राप्त की।

ग्राम पंचायत श्रीकोट.

ग्राम पंचायत श्रीकोट में कुल 897 मतदाताओं में से 744 मत पड़े। प्रधान पद के लिए चंद्रा ठाकुर पत्नी बृजलाल गांव अनाह को 572 मत प्राप्त हुए, जबकि सुनीता देवी को 160 मत मिले। चंद्रा ठाकुर ने 412 मतों के भारी अंतर से चुनाव जीतकर प्रधान पद पर कब्जा किया।

इस पंचायत में उप प्रधान पद के लिए जीवन लाल पुत्र केवल राम, गांव सजाहु को पहले ही सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया है।

ग्राम पंचायत मशियार.

ग्राम पंचायत मशियार में कुल 1321 मतदाताओं में से 1196 मत पड़े। प्रधान पद के उम्मीदवार नोक सिंह पुत्र दशमी राम, गांव घलिंगचा को 758 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सेस राम को 419 मत मिले। नोक सिंह ने 339 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर प्रधान पद हासिल किया।

उप प्रधान पद के लिए दीवान चंद पुत्र केवल राम, गांव बठाहड़ को 633 मत प्राप्त हुए, जबकि रामकृष्ण को 545 मत मिले। इस प्रकार दीवान चंद 88 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित हुए।

इसके अतिरिक्त सभी पंचायतों में वार्ड सदस्यों के परिणाम भी घोषित किए गए। कुछ सदस्य चुनाव जीतकर चुने गए, जबकि कई सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। क्षेत्र के लोगों ने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराग ब्लॉक में पोलिंग टीमें मतदान केंद्रों के लिए रवाना

रोहित जसवाल।  करसोग : चुराग विकासखंड में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। विकासखंड की सभी 31 पंचायत में से पहले चरण में 11...
हिमाचल प्रदेश

1500 करोड़ का कर्ज लेने के लिए आवेदन : वर्ष 2025-26 में ऋण व ब्याज चुकाने पर ही 6,416 करोड़ रुपए व्यय करने होंगे

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की तरफ से जल्द करीब 1,500 करोड़ का कर्ज लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। सरकार के सत्ता में आते ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों में जनता ने सुनाया सरकार के खिलाफ़ जनादेश : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गृह पंचायत मुरहाग में किया मतदान कहा, सरकार ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए कई तरह के षडयंत्र और प्रलोभन वाले हथकंडे अपनाए एएम नाथ। मंडी :  पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी में महिलाओं को ₹50 हजार की आर्थिक मदद? 4 किस्तों के प्रस्ताव की चर्चा, पहली किस्त ₹20 हजार होने का दावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं को लेकर एक कथित आर्थिक सहायता योजना की चर्चा तेज हो गई है। सामने आ रही रिपोर्टों और राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार, सरकार आर्थिक...
Translate »
error: Content is protected !!