चंबा में आज से प्रचार अभियान शुरू करेंगे भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज

by
एएम नाथ। चम्बा :  लोस चुनाव को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस इसमें पिछड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस से अभी तक प्रत्याशी की भी घोषणा नहीं की गई है। चंबा-कांगड़ा सीट से भाजपा के प्रत्याशी ने लोस चुनावों को लेकर संसदीय क्षेत्र कांगड़ा से अपने स्तर पर हुंकार भर दी है। भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज जिला चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। शनिवार को वह जोन स्तर पर नुक्कड़ सभाएं करेंगे। बलाना जोन की ककरोटीघटटा, समोट जोन की टुंडी-नरहोली, रायपुर जोन की रायपुर, होबार जोन की भडेला और उसके बाद मेल जोन की मेल में नुक्कड़ सभा करेंगे। इनमें कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स देंगे। इसके बाद डॉ. राजीव भारद्वाज सात अप्रैल को डलहौजी विधानसभा क्षेत्र, आठ अप्रैल को चुराह और नौ अप्रैल को चंबा विधानसभा क्षेत्र नुक्कड़ सभाएं करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि में बदलाव : 19 अक्टूबर को होंगे ड्राइविंग टेस्ट जबकि 18 अक्टूबर को होंगी वाहनों की पासिंग

देहरा/ तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) आरएलए देहरा के तहत वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि में बदलाव किया गया है। एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरएलए देहरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेओए (आईटी) अभ्यर्थी प्रतिनिधिमण्डल : मुख्यमंत्री से चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का किया आग्रह

शिमला : जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उनसे जेओए (आईटी)-817 की चयन प्रक्रिया को शीघ्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में हर घर पर तिरंगा : जिलाधीश ने कहा घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया जाएगा

13-15 अगस्त तक जिला ऊना के हर घर व सरकारी भवन में लगाया जाएगा तिरंगा झंडा ऊना: 19 जुलाईः भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘हर घर तिरंगा’ के तहत ऊना जिले में प्रत्येक नागरिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरजीत भरमौरी समाज के लिए एक मिसाल : पिता मनरेगा मजदूर, बेटा अपनी मेहनत के दम पर बना चम्बा कांग्रेस जिलाध्यक्ष

पिता के संघर्ष को सलाम, इरादे नेक हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं एएम नाथ। चम्बा : यह एक बेहद गर्व और प्रेरणा देने वाला क्षण है। जब एक मनरेगा मजदूर (दिहाड़ीदार) का...
Translate »
error: Content is protected !!