धान व मक्का का बीमा करवाने के लिए 15 जुलाई 2021 तक करें आवेदनः डीसी राघव शर्मा

by

पीएम फसल बीमा योजना के जागरूकता वाहन को उपायुक्त राघव शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
ऊना: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन की फसलों जैसे कि धान व मक्का का बीमा 15 जुलाई 2021 तक करवाया जा सकता है। यह बात उपायुक्त राघव शर्मा ने आज पीएम फसल बीमा योजना के तहत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाने के बाद कही। उन्होंने जिला ऊना के किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को अपनी फसलों का बीमा अवश्य करवाना चाहिए। राघव शर्मा ने कहा कि खरीफ सीजन में इस योजना के तहत किसानों को धान व मक्का के लिए 600 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से प्रीमियम देना होगा। जबकि धान व मक्का की बीमित राशि 30,000 रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है।
डीसी ने कहा कि सभी किसानों के लिए यह योजना वैकल्पिक है, यदि ऋणी किसान इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहते हैं, तो वह 9 जुलाई 2021 तक अपने बैंकों में लिखित आवेदन कर योजना से बाहर हो सकते हैं। वहीं गैर-ऋणी किसान लोक मित्र केंद्र या बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से अपनी फसल का बीमा करवा सकता है। यदि कोई किसान पहले से नियोजित फसल को बदलता है, तो उसे अंतिम तिथि से कम से कम दो दिन पहले 13 जुलाई तक फसल बदलाव के लिए बैंक को सूचित करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा इस योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए जिला स्तर पर परियोजना अधिकारी व सर्वेयर नियुक्त किए गए हैं, जो केवल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का ही कार्य देखते हैं।
उन्होंने बताया कि स्कीम में किसानों की शिकायतों के निपटारे के लिए राज्य व जिला स्तर पर शिकायत निवारण समितियों का गठन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-116-515 पर अथवा अपनी बैंक शाखा या बीमा कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा योजना का पूरा विवरण कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
राघव शर्मा ने कहा कि वर्ष 2020 में खरीफ की फसलों के लिए जिला के 8384 किसानों को 1 करोड़ 14 लाख का मुआवजा दिया गया है। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डॉ, अतुल डोगरा सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक लेखा समिति ने सोलन में वर्षा के कारण हुए नुकसान का लिया जायज़ा : कार्यकारी सभापति डॉ. हंस राज की अगुवाई में चक्की मोड़ का किया निरीक्षण

सोलन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए हैं कि गत वर्ष भारी वर्षा के कारण परवाणु-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग को सोलन ज़िला में हुए नुकसान के कारण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*मातारानी के श्रीचरणों में सुपुत्री के विवाह का निमंत्रण पत्र उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अर्पित कर दिया न्योता*

*उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया* एएम नाथ/ रोहित जसवाल। ऊना, 15 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को विश्वविख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मातारानी के श्रीचरणों में अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल का गठन 17 दिसंबर तक होने की संभावना : उप मुख्यमंत्री को दिए गए विभागों से अहम विभाग दिऐ जा सकते अन्य मंत्रियों को

शिमला : मंत्रिमंडल के गठन मो लेकर कांग्रेस अभी तक उलझी हुई है । राज्य मंत्रिमंडल का गठन 17 दिसंबर तक होने की संभावना है। इसमें 10 मंत्री बनाए जाने हैं। मुख्य तौर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला चम्बा के लोक कलाकारों का किया जा रहा है पंजीकरण एवं श्रेणीकरण : 5 फरवरी, 2025 तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय में होगा पंजीकरण

पंजीकरण के पश्चात कलाकारों को नहीं देना होगा बार-बार ऑडिशन अधिक जानकारी के लिए 01899-222752 और 9817575279 पर करें संपर्क एएम नाथ। चम्बा  :  भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में लोक कलाकारों का...
Translate »
error: Content is protected !!