मंत्रिमंडल का गठन 17 दिसंबर तक होने की संभावना : उप मुख्यमंत्री को दिए गए विभागों से अहम विभाग दिऐ जा सकते अन्य मंत्रियों को

by

शिमला : मंत्रिमंडल के गठन मो लेकर कांग्रेस अभी तक उलझी हुई है । राज्य मंत्रिमंडल का गठन 17 दिसंबर तक होने की संभावना है। इसमें 10 मंत्री बनाए जाने हैं।
मुख्य तौर पर जिला शिमला और कांगड़ा में मंत्रियों को लेकर पेच फंसा हुआ है। दोनों जिलों में मंत्रियों को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 दिसंबर रात को प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की डिनर डिप्लोमेसी में संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा करेंगे। 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन मुख्यमंत्री और पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला प्रियंका गांधी से नामों पर चर्चा करेंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 17 दिसंबर तक मंत्री की नामों की सूची फाइनल कर दी जाएगी। उधर धनी राम शांडिल उपमुख्यमंत्री के पद के लिए अड़ सकते है और विक्रमादित्य भी अहम विभागों के बिना मानने वाले नही है।
इस सभी के बीच उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दिए गए विभागों से अहम विभाग अन्य नए बनने वाले मंत्रियों को दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने शहरी विकास विभाग लोक निर्माण विभाग, उद्योग, कर एवं कराधान, ऊर्जा, वन, जैसे बड़े महकमे अतिरिक्त रखे हुए हैं। इन विभागों को कैबिनेट मंत्रियों को दिया जाना है। सरकार ने मंगलवार देर रात को पोर्टफोलियो का आवंटन किया था। मुख्यमंत्री ने वित्त, गृह, कार्मिक, योजना, प्रशासनिक सुधार आदि विभाग अपने पास रखे है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जल शक्ति, परिवहन और भाषा एवं संस्कृति विभाग दिए गए थे। जब तक मंत्री फाइनल नहीं हो जाते, तब तक मुख्यमंत्री खुद अन्य विभागों का कामकाज देख रहे है। हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सभी विभागों के विकास कार्यों पर निगरानी रखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्देयां और मशोबरा के मतदान केन्द्रों का जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने किया निरीक्षण

शिमला, 04 नवम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज 62-कसुम्पटी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्देयां एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के मतदान केन्द्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उम्रकैद पिता को : शव नाले में फेंक दिया था एक साल की बेटी की हत्या कर

कुल्लू : एक साल की बेटी की हत्या कर शव सरवरी नाले में फेंकने वाले पिता को कुल्लू जिला एवं सत्र न्यायाधीश दविंदर कुमार की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई ।  उक्त फैसले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर के बारे स्पष्ट किया

बीबीएन, 25 जनवरी (तारा) :हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने एक बार फिर प्रैस नोट जारी कर दोहराया है कि स्मार्ट मीटर सिर्फ बिजली की खपत मापने का एक डिवाइस है, ठीक वैसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा की ग्राम पंचायत सनवाल में मनरेगा घोटाला, प्रधान-उपप्रधान सहित 8 पदाधिकारी निलंबित

पौधारोपण परियोजना के नाम पर करीब 64 लाख 3 हजार 560 रुपये की राशि के दुरुपयोग का आरोप भ्रष्टाचार के मामले ने पंचायत व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया एएम नाथ। चम्बा :  जिला...
Translate »
error: Content is protected !!