प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को बंद करने की मांग :सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाई

by

नई दिल्ली 15 दिसंबर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में जिला होशियारपुर के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव महिंदवानी में हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ चल रही 2 फैक्ट्रियों से फैल रहे प्रदूषण के चलते लोगों के स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया।
सांसद तिवारी ने कहा कि गांव के पास दो फैक्ट्रियां स्थित हैं, जिनमें से एक कॉस्मेटिक और दूसरी फैट्स की फैक्ट्री है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के पास बिनती की थी, जिसके बाद केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम तो पहुंची, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषण स्वां नदी के जरिए सतलुज दरिया में जा रहा है। जहां जल और वायु दोनों प्रदूषित हो रहे हैं। वह केंद्र सरकार से केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम भेजकर उक्त फैक्ट्रियों को बंद करवाने की अपील करते हैं ।
गौरतलब है कि सांसद तिवारी प्रदूषण की समस्या के खिलाफ गांव वालों द्वारा दिए जा रहे धरने में शामिल भी हुए थे। जिन्होंने इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात करके भी मामला उठाया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में ‘शिक्षक दिवस’ मनाया

 होशियारपुर । दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शैक्षणिक संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ मनाईं रंगरेलियां दो दिन बाद युवकों के होश फाख्ता

वृंदावन: सर्राफा बाजार के युवकों ने मथुरा से तीन युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाईं। लेकिन, युवकों के होश फाख्ता दो दिन बाद उस समय उड़ गए।...
article-image
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक नामजद।

माहिलपुर , 23 जून : थाना माहिलपुर पुलिस ने कृष्ण गोपाल के बयानों पर कार्रवाई करते हुए विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में अश्वनी कुमार...
article-image
पंजाब

पंजाब में अगले 5 दिन ‘खतरनाक’, मौसम विभाग का ‘कोल्ड डे’ और घने धुएं को लेकर रेड अलर्ट जारी

पंजाब में घने धुंए के साथ कड़ी सर्दी का कहर लगातार जारी है। धुंए के कारण सबसे अधिक प्रभाव सड़क यातायात पर पड़ रहा है, जिससे लोगों को अपनी मंज़िल तक पहुँचने में कठिनाइयों...
Translate »
error: Content is protected !!