भाजपा में छोटा कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता : विजय रुपाणी

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने विजय रूपाणी को पगड़ी, शाॅल और तलवार भेंटकर उनका स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन मंत्री श्रीनिवास, प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी, मेयर सर्वजीत कौर और हिमाचल के सह प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर उपस्थित रहे।
विजय रूपाणी ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें लोकतंत्र है। यहां की कार्यशैली कार्यकर्ता आधारित है। यहां एक छोटा कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है। जबकि अन्य दलों में उनके परिवार के लोगों को ही मौका मिलता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, उसे कोई भी दायित्व मिलता हो एक ज़िम्मेदारी के नाते निर्वहन करता है।
इस दौरान वह प्रतिष्ठा नहीं बल्कि चुनौती मान कर पार्टी और उसकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करता है। उन्होने कहा भाजपा के पुराने और नए कार्यकर्ताओं ने पहले भी और अभी भी ये बात साबित करके दिखाई है कि स्वयं से पहले दल, दल से पहले राष्ट्र। फिर इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े पार्टी के कार्यकर्ता उसके लिए सदैव तैयार रहते हैं।
प्रभारी विजय रूपाणी ने गुजरात में भाजपा की जीत को पार्टी के कार्यकर्ताओं, विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की कुशल कार्यप्रणाली और स्थानीय जनता की जीत बताया। यह हम सभी देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। भाजपा की आज देश में अलग पहचान बनी है, जो लोग कभी इस पार्टी को किसी विशेष जाति और समूह का दल मानते थे आज उन्होंने भी अपनी परिभाषा बदल दी है और स्वीकार किया है कि भाजपा से कोई भी वर्ग व समाज अछूता नहीं है।
सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास की अवधारणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरातल पर करके दिखाया है। इसके चलते आज हमारे देश में लोग अधिक से अधिक संख्या में पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक उन लोगों के घरों में पहुंचना होगा और उनको भी देश के विकास के लिए मुख्यधारा में शामिल करना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

ऊना 24 मार्च । लोकसभा चुनावों में मतदाता सहभागिता बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मक़सद से ऊना जिला प्रशासन लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां...
article-image
पंजाब

खालेस कालेज की पंजाब स्टाईल कबडी टीम पंजाब युनीवर्सिटी चैंपीयन बनी

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की पंजाब स्टाईल कबडी टीम ने अंतर कालजे मुकावलों में फाईनल मुकावला जीत कर पंजाब युनीवर्सिटी चैपीयन बनने के बाद कालेज लौटने पर कबडी टीम का शानदार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

असमान से छत पर गिरा 50 किलो का धातु का टुकड़ा….देखकर लोगों के उड़े होश, मची अफरा-तफरी

नागपुर । महाराष्ट्र में नागपुर जिले के उमरेड तालुका में शुक्रवार सुबह एक अजीब और चौंकाने वाली घटना घटी। शहर के कोसे लेआउट इलाके में अमेय भास्कर बसशंकर के घर की स्लैब पर आसमान...
Translate »
error: Content is protected !!