धामी पब्लिक स्कूल मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

by

शिमला 25 सितंबर – नेहरू युवा केंद्र शिमला , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार के सौजन्य से आज धामी पब्लिक स्कूल मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम करवाया गया ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र शिमला के बसंतपुर विकासखंड के राष्ट्रीय युवा स्वंसेवी नितेश कुमार ने की । नेहरू युवा केंद्र शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई ।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य सीमा रानी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन के संघर्षों के बारे मे युवाओं व बच्चों बताया गया और यह भी बताया की कैसे हम उनके जीवन से सीख ले सकते है। इस कार्यक्रम मे युवाओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ले एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांत पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम मे लगभग 45 युवाओं व बच्चों ने भाग लिया । इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र द्वारा “स्व्छता ही सेवा है “ कार्यक्रम भी पूरे जिले मे चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य स्वच्छता के बारे मे जन जन को जागरूक करना है।
यह जानकारी प्रेस को नेहरू युवा केंद्र शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने दी ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नकली पुलिस वाला पकड़ा हिमाचल प्रदेश के गगरेट में : गाड़ी पर लिखा ”पुलिस”, नीली बत्ती भी लगाई !!

गगरेट : गाड़ी पर पुलिस लिखवा रखा था और छत पर पुलिस की नीली बत्तियां लगा रखी थीं। गगरेट में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता ने समय रहते इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया। रविवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्गों-महिलाओं के साथ-साथ नौजवान भी नसों के फूलने की बीमारी से पीडि़त : घंटों एक जगह पर बैठे रहने तथा व्यायाम न करने वाले ज्यादातर युवा नसों की बीमारी की चपेट में: डा. रावुल जिंदल

लेजर एब्लेशन व फोम स्कलेरोथेरेपी से वेरीकोज वेन्स के गंभीर से गंभीर मरीज हो रहे हैं स्वस्थ, दर्द रहित इलाज संभव होशियारपुर, 2 सितंबर: जांघों व पिंडलियो में नीले-लाल व बेंगनी रंग की नसों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी कार्यालयों के कंप्यूटर सिस्टम में सरकारी कार्यों के अलावा कोई भी निजी कार्य न किया जाए : DC जतिन लाल

ऊना 14 फरवरी – जिला मुख्यालय ऊना में साइबर सुरक्षा के विषय में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सूचना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने जगाई अलख हरोली और टाहलीवाल में नुक्कड़-नाटकों के जरिए लोग किए जागरूक

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 अक्तूबर – जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना द्वारा आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण और समर्थ कार्यक्रम 2025 के तहत गुरूवार को हरोली उपमंडल के मेन बाजार हरोली और टाहलीवाल चौक...
Translate »
error: Content is protected !!