*धारकंडी में सड़कों के निर्माण पर व्यय होंगें 35 करोड़: पठानिया*

by
*3.41 करोड़ से निर्मित होने वाली घेरा-भितलु सड़क का किया शिलान्यास*
*वन खंड अधिकारी कार्यालय एवं आवास का किया भूमि पूजन*
*उपमुख्य सचेतक ने 5 लाख से बना झूला पुल लोगों को किया समर्पित’*
एएम नाथ। शाहपुर,14 फरवरी। शाहपुर विधानसभा के अन्तर्गत धारकंडी क्षेत्र के लोगों को अच्छी सड़क सुविधा प्रदान करने हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न सड़कों पर 35 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं यह जानकारी उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने दी । वे आज घेरा-सुखुघाट-चमियारा- भितलु के निर्माण कार्य के शुभारंभ के उपरान्त बोल रहे थे ।
उन्होंने बताया कि 3.41 करोड़ से बनने वाली इस सड़क से इस क्षेत्र के लगभग 15 गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि घेरा बर्नेट सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है ।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इसके मद्देनजर करेरी के साथ लगते क्षेत्रों के पांच नए स्थानों को इको टूरिज्म के अन्तर्गत चिन्हित किया गया है।
उन्होंने कहा कि करेरी गांव में पशु डिस्पेंसरी, सब सेंटर तथा सामुदायिक भवन बनाने हेतु सम्बंधित विभागों को आपस में समन्वय बनाकर कार्ययोजना तैयार करें ताकि आने वाले समय में इन भवनों को बनाया जा सके । उन्होंने कहा कि मिडल स्कूल करेरी में शीघ्र ही दो नए कमरों का निर्माण करवाया जाएगा।उन्होंने लोकनिर्माण विभाग को नौरा गांव को सड़क से जोड़ने हेतु सर्वे के आदेश दिए । उन्होंने राजस्व तथा लोक निर्माण विभाग को खड़ीबही-रावा में बड़ा पुल बनाने हेतु हाइड्रोक्लोरिक डाटा तैयार करने एवं स्थानीय लोगों से मिलकर सड़क बनाने हेतु संवाद करने को कहा । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आमजन को शीघ्र ही बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
इसके बाद उन्होंने खड़ीबही-रावा में ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग द्वारा 5 लाख से निर्मित झूला पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने आज करेरी में 20 लाख से बनने वाले वन खंड अधिकारी कार्यालय एवं आवास भवन का शिलान्यास भी किया । खड़ीबही रावा में ग्रामीण विकास विभाग रैत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जय शनिदेव, जय इंद्रुनाग, धौलाधार, गड़ेश्वरी तथा राधा कृष्ण महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया एवं अन्य अधिकारियों ने वेलेंटाइन डे पर परांदे एवं अन्य उत्पाद खरीदे ।
उन्होंने आज विभिन्न स्थानों पर लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर निपटारा करते हुए शेष को त्वरित निदान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया ।
इस अवसर डीएफओ दिनेश शर्मा,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अंकज सूद, विद्युत अमित शर्मा, जलशक्ति अमित डोगरा, एसडीओ लोकनिर्माण नीतेश,रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, प्रधान करेरी सुषमा, उपप्रधान करतार चंद,प्रधान अर्जुन,संसार चंद,निर्मल, दुर्गा , विजय उपप्रधान, नागेश्वर मनकोटिया, नायब तहसीलदार राजिंद्र,एसडीओ विद्युत आशीष, एसएमओ डॉ अजय वर्मा, बीडीओ अनिल, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय कुमार के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी : बाबा माई दास सदन में आधुनिक संग्रहालय बनाने को कवायद शुरू

चिंतपूर्णी : 20 जुलाईः मां चिंतपूर्णी के लाखों भक्तों को यहां पर आधुनिक सुख-सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनके अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट निरंतर प्रयास कर रहा है। मां...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार द्वारा लगाए एंट्री टैक्स के खिलाफ गढ़शंकर नंगल रोड़ पर बिभिन्न संगठनों ने किया पांच घंटे की ट्रैफिक जाम

पंजाब और हिमाचल के अधिकारीयों ने मौके पर पहुँच कर मांगों का समाधान करवाने का दिया आश्वासन गढ़शंकर। हिमाचल प्रदेश द्वारा पंजाब की सीमाओं पर लगाए एंट्री टैक्स के खिलाफ आज कोकोवाल मजारी के...
हिमाचल प्रदेश

सेना में महिला सेना पुलिस के भरे जायेंगे 100 पद

ऊना: भारतीय थल सेना में महिला सेना पुलिस के 100 पद भरें जायेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सेना...
Translate »
error: Content is protected !!