बीपीएल पात्रता को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने आठ पंचायतों में किया जनसंवाद : पात्र परिवारों को नियमों एवं मानदंडों की सही जानकारी उपलब्ध करवाने पर जोर

by
रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 8 सितंबर. कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत ऊना विकास खंड की आठ पंचायतों में बीपीएल पात्रता को लेकर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में विधायक विवेक शर्मा ने लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल होने से संबंधित नियमों एवं मानदंडों की जानकारी दी तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।
कार्यक्रम डंगोली, बरनोह, डंगेहड़ा, समूरकलां, लमलेहड़ी, चताड़ा, मदनपुर तथा कुरियाला पंचायतों में आयोजित किए गए।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल होने से संबंधित नियमों और पात्रता की सही जानकारी होना जरूरी है, ताकि जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार की योजनाओं के तहत बीपीएल परिवारों की महिलाओं को दो अक्तूबर से हर माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने की बात कही गई है। इसके साथ ही 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, सस्ता राशन और अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों, विशेषकर किसानों और पशुपालकों को मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने प्राकृतिक विधि से उगाई गई गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 80 रुपये, मक्की का 50 रुपये तथा कच्ची हल्दी का 150 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है। इससे प्रदेश के अनेक किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 71 रुपये और गाय के दूध का 61 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है। इससे पशुपालकों की आर्थिकी सुदृढ़ हुई है। वर्तमान में युवा पशुपालन व्यवसाय से जुड़कर सम्मानजनक एवं बेहतर जीवनयापन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए वार्षिक आय सीमा को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया है।
बीडीओ रमनवीर चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीपीएल श्रेणी में शामिल करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र परिवारों को सूची में शामिल किया जाएगा। बीपीएल में शामिल होने की अंतिम तिथि अब 20 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि 9वें और अंतिम चरण के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र परिवारों को बीपीएल श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
कार्यक्रम में बीडीओ रमनवीर चौहान, एक्सईएन जल शक्ति विभाग थानाकलां हरभजन सिंह, नायब तहसीलदार सतीश, डंगोली प्रधान लवनीश राणा एवं उपप्रधान गुरमुख सिंह, बरनोह प्रधान आरती ठाकुर एवं उपप्रधान अजय कुमार, डंगेहड़ा प्रधान शुभलता एवं उपप्रधान जितेंद्र सैनी, समूरकलां प्रधान मनोहर लाल एवं उपप्रधान चरणजीत सिंह, लमलेहड़ी प्रधान अशोक कुमार एवं उपप्रधान राम पाल, चताड़ा प्रधान अश्वनी कुमार एवं उपप्रधान चंचल सिंह, मदनपुर प्रधान रमन ठाकुर एवं उपप्रधान रमेश चंद, कुरियाला प्रधान रजनी बाला एवं उपप्रधान परवीन कुमार, जेई प्रशांत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

व्हाट्स ऐप के माध्यम से लें आयुष घर द्वार कार्यक्रम का लाभ

ऊना- आयुष घर-द्वार कार्यक्रम के तहल लोगों को ऑनलाइन माध्यम से योग क्रियाएं करवाई जा रही हैं। इस बारे जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला ऊना...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ GMCH सेक्टर-32 अस्पताल के कर्मचारियों की मानवीय पहल : गरीब पेशेंट की मदद के लिए 24 घंटे में किया हजारों रुपए का फंड इकट्ठा*

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ : GMCH सेक्टर-32 के HDU वार्ड में भर्ती छपरा, बिहार निवासी गरीब मरीज गौतम राय जी अस्पताल में से छुट्टी के बाद घर वापसी के लिए ट्रेन का किराया और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलवार का नाड़ा खोलना अश्लील हरकत नहीं, ‘रेप के आरोप जैसा : SC ने पलटा HC का फैसला

नई दिल्ली : यौन अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और कानूनी व्याख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और नजीर पेश करने वाला फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत खींच लाई 1100 किमी दूर – 28 साल के टूरिस्ट को : जान से ज्यादा सेल्फी प्यारी…

रोहित जसवाल।  केलांग : हिमाचल प्रदेश में घुमने आ रहे टूरिस्ट अपनी गलती की वजह से जान गंवा रहे हैं. ताजा मामला लाहौल स्पीति का है । जहां पर कोकसर के पास एक युवा...
Translate »
error: Content is protected !!