धालीवाल का रुतबा घटा : बलकार को लोकल बॉडी महकमा , खुडि्डयां को कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, फिशरीज व डेयरी विकास और फूड प्रोसेसिंग जैसे भारी-भरकम मंत्रालय

by

चंडीगढ़ : पंजाब मंत्रिमंडल में आज चौथी बार विस्तार हो गया है। भगवंत मान अपनी कैबिनेट में करतारपुर के विधायक बलकार सिंह और लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां को शामिल कर लिया है। दोनों नए मंत्रियों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बलकार सिंह दोआबा क्षेत्र से ब्रह्मशंकर जिंपा के बाद दूसरे मंत्री हैं। इसी के साथ कुलदीप सिंह धालीवाल से भारी भरकम महकमें वापिस लेकर उनका रूतबा घटा दिया गया। मीत हेयर व लालजीत भुल्लर एक बार फिर ताकतवर बन कर उभरे।
नए मंत्री बने बलकार सिंह को लोकल बॉडी महकमा दिया गया है। यह महकमा इंदरबीर सिंह निज्जर के पास था जिन्होंने मंगलवार शाम को ही कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। बलकार सिंह पार्लियामेंट्री अफेयर महकमा भी देखेंगे। इडके इलावा गुरमीत सिंह खुडिड्यां को कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, फिशरीज व डेयरी विकास और फूड प्रोसेसिंग जैसे भारी-भरकम मंत्रालय दिए गए हैं। कृषि मंत्रालय अब तक कुलदीप धालीवाल के पास था। इस फेरबदल में उनका कद घटा दिया गया।
खेल एवं युवा सेवाएं महकमे देख रहे गुरमीत सिंह मीत हेयर की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें वाटर रिसोर्स, माइनिंग, साइंस टेक्नोलॉजी एवं एन्वार्यमेंट और लैंड एंड वाटर कंजर्वेशन विभाग सौंपे गए हैं।
ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत सिंह भुल्लर का कद बढ़ाते हुए उन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय भी दिया गया है। अब तक ये महकमा कुलदीप धालीवाल के पास था।
कुलदीप सिंह धालीवाल अब NRI अफेयर और प्रशासनिक सुधार मंत्रालय देखेंगे।
उल्लेखनीय है कि लोकल बॉडीज मिनिस्टर इंदरबीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भगवंत मान को सौंपा था। मुख्यमंत्री ने उसे स्वीकार करते हुए मंजूरी के लिए आगे राज्यपाल को भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक निज्जर ने खुले तौर पर सरकार की एक विजिलेंस जांच का विरोध किया था जिसके बाद उन्हें कुर्सी गंवानी पड़ी। निज्जर का इस्तीफा मंजूर होने के बाद राज्यपाल से नए मंत्रियों की शपथ के लिए समय लिया गया।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 15 महीने में निज्जर तीसरे मंत्री हैं, जिन्हें कुर्सी गंवानी पड़ी। इससे पहले डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी को हटाया जा चुका है।

मंत्री बने बलकार बोले- सेवा करेंगे
कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद राजभवन से बाहर निकले करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने कहा कि वह पहले भी लोगों की सेवा कर रहे थे और मंत्री बनकर भी लोगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में जनता ने आम आदमी पार्टी का पूरा साथ दिया। बलकार सिंह ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें सेवा करने का मौका बख्शा है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चाइना डोर की चपेट में आए स्कूल छात्र की मौत…चचेरा भाई हुआ घायल

 समराला :  प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। समराला के नेशनल हाईवे बाइपास पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चाइना डोर की चपेट में आकर...
article-image
पंजाब

टांडा गौहत्या के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी इरशाद पर पहले भी दर्ज हैं 3 केस

होशियारपुर । टांडा गौहत्या मामले में पुलिस ने 2 ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले भी 2 औरतों समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने...
article-image
पंजाब

जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर की रछपाल कौर को अध्यक्ष व निरंजन कौर महासचिव सर्बसमिति से बनी

जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर की 17 मैंबरी कमेटी चयनित गढ़शंकर : जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर का डेलीगेट इजलास आयोजित किया गया। जिसकी अगुवाई कमलजीत कौर, रछपाल कौर व जसविन्द्र बोड़ा ने की।...
article-image
पंजाब

The lifting issue is being

Hoshiarpur : Daljeet Ajnoha  : Oct 26-  Continuing  its spree to visit grain markets in the district, Deputy Commissioner Komal Mittal accompanied by local MLA Karambir Singh Ghuman, SSP Surendra Lamba and concerned officials...
Translate »
error: Content is protected !!